Hindi News

MP Weather Alert: मप्र के इन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि की संभावना, येलो अलर्ट

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।एक तरफ मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर तेजी से बरप रहा है वही दूसरी तरफ मौसम(Weather) बिगड़ने से बारिश (Rain) और ओलावृष्टि (Hail)  का सिलसिला शुरु हो गया है।  मौसम विभाग (Weather Department) ने आज रविवार लॉकडाउन (Lockdown) के दिन भी कई संभागों और जिलों में बारिश और ओले गिरने की संभावना जताई है।वही कहीं कहीं तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert : मप्र में अभी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, इन जिलों में अलर्ट

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में एक्टिव है और  दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश -राजस्थान पर एक ऊपरी हवा का चक्रवात भी बना हुआ है।इसके अलावा आज रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में दाखिल होने के आसार है।इसी के चलते बंगाल की खाड़ी और अरब सागर  से एक साथ वातावरण में लगातार नमी  आ रही है और बारिश के साथ ओले गिर रहे है।

मौसम विभाग (Weather Cloud) ने आज रविवार को येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत रीवा, शहडोल और होशंगाबाद संभागों के अलावा बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, धार, सीहोर,रायसेन, खरगोन, सिवनी, बड़वानी, देवास बालाघाट, मंडला, उज्जैन, इंदौर और छिंदवाड़ा आदि जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है, वही 30/40 किमी तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि की भी संभावना है।

यह भी पढ़े.. MP के किसानों के लिए बड़ी खबर- समर्थन मूल्य पर सभी फसलों की खरीदी स्थगित

मौसम विभाग (Weather Forecast) की माने पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा तापमान (Temperature) खंडवा, होशंगाबाद और रतलाम  में 37 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम मंडला में 15 डिग्री दर्ज किया गया है।  विभाग की माने तो 25 मार्च तक मौसम ऐसा ही बने रहने की संभावना है। 25 मार्च के बाद मौसम साफ होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे का बारिश का रिकॉर्ड

Rainfall dt 21.03.2021
(Past 24 hrs)
Rajgarh trace
Bhopal trace
Bhopal city trace
Jabalpur trace
Indore 0.2
Khargone 2.2
Khandwa 8.0
Betul 16.4
Sagar 1.0

weather weather1 weather1

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews