MP Weather Alert: मप्र के इन संभागों में बारिश के आसार, जाने अपने शहर के मौसम का हाल

chhattisgah weather

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मार्च 2021 का महिना बीतने को है, लेकिन कोरोना वायरस (Coronavirus) के कहर के बीच मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। मौसम विभाग (Weather Department) ने आज सोमवार को येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी करते हुए कई संभागों और जिलों में बारिश (Rain) और ओलावृष्टि (Hail) गिरने की संभावना जताई है।वही कहीं कहीं तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के इन जिलों में बारिश-ओलावृष्टि की संभावना, येलो अलर्ट

मौसम विभाग (Weather Cloud) ने आज MP में सोमवार को जबलपुर,सागर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल और होशंगाबाद संभागों में गरज चमक के साथ बौछार की संभावना जताई है। वही रीवा, सतना, खंडवा, बुरहानपुर, रतलाम, खरगोन, देवास, आगर, उज्जैन और शाजापुर आदि जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और बिजली चमकने की संभावना जताई है।  वही 30/40 किमी तेज हवाओं के आंधी के भी आसार (Weather Forecast) है।

मौसम विभाग  के अनुसार, आज सोमवार को राजधानी में दिनभर बादल छाए रहे और शाम करीब 6 बजे गरज चमक और आंधी के साथ तेज बारिश हुई। छतरपुर में बिजली गिरने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। सागर में तेज आंधी से पेड़ गिर गए। वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश  में ऊपरी हवाओं का चक्रवात बना है और 23 मार्च मंगलवार को एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 48 घंटे में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद 24 मार्च को बादल छाएंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है।

यह भी पढ़े.. Bank Holidays 2021 : होली से पहले निपटा लें जरुरी काम, 10 दिन बंद रहेंगे बैंक

वही वातावरण में लगातार नमी बढ़ने से प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में सोमवार से लेकर बुधवार तक गरज-चमक के साथ बरसात (Weather) होने की संभावना है दूसरी तरफ कोरोना (Corona) के कहर के बीच इस बेमौसम बारिश ने किसानों (Farmers) की चिंता बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा तापमान (Temperature) खजुराहो और रतलाम  में 38 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम मलाजखंड में 15 डिग्री दर्ज किया गया है।

weather

weather1 weather1

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
MP Weather Alert: मप्र के इन संभागों में बारिश के आसार, जाने अपने शहर के मौसम का हाल - MP Breaking News