Road Accident: मप्र में भीषण सड़क हादसे में 5 की मौत, 3 दर्जन घायल, रोड पर बिखरे शव

road accident

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दो जिलों से सड़क हादसों (Road Accident) की खबर मिल रही है। यहां आज शनिवार को अलग अलग जगहों पर दो सड़क हादसे (Road Accident)  हो गए जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 दर्जन से ज्यादा घायल हो गए। पहली घटना सागर जिले (Sagar District) की है, यहां ओवरटेक के चक्कर में एक बाईक कंटेनर के नीचे और गई और 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वही दूसरी घटना देवास जिले (Dewas District) की है, जहां बारातियों से भरी बस पलट गई, जिसमें 40 बाराती घायल हो गए और 2 ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़े.. MPPSC : जबलपुर हाईकोर्ट ने खारिज की छात्रों की याचिका, 15 मार्च को ही होगी सुनवाई

दरअसल, पहला मामला सागर जिले के नेशनल हाइवे 26 (NH-26) के अंतर्गत गौरझामर थाने का है।यहां आज शनिवार दोपहर एक कंटेनर (Container) सागर से देवरी की ओर जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक बाइक (Bike) सवार ने पहाड़ी के आगे गुरु चौपड़ा के पास ओवरटेक (Overtake) करने की कोशिश की और बैलेंस बिगड़ते ही नीचे आ गया। हादसे (Road Accident) में दो युवक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक केसली ब्लॉक के खमरिया गांव के बताए जा रहे हैं।

टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों के शव (Dead Body) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए औऱ बाइक भी चकनाचूर हो गई।पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से तीनों के शवों को बामुश्किल निकाला और एंबुलेंस (Ambulances) के माध्यम से अस्पताल पीएम (Post mortem) के लिए भेज दिया है।वही  कंटेनर को जब्त कर  ड्राइवर की तलाश शुरु कर दी है।

यह भी पढ़े.. MP News: बीजेपी नेता के अधजले शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका

दूसरा मामला देवास जिले के बरोठा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिरोलिया के समीप का है। यहां शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात देवास निवासी कपिल की बारात लखवाड़ा से जैतपुरा लौट रही थी, तभी बरोठा से आगे ग्राम सिरोलिया में एक पेड़ से टकराकर बस पलट गई और हादसे में 1 की मौत हो गई। हादसा (Road Accident)  तेज रफ्तार और ओवरटेक करने के चलते हुआ।

सूचना मिलते ही डायल 100 (Dial 100) तथा 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया ।उपचार के दौरान एक और की मौत (Death) हो गई जबकि घायलों को गंभीर अवस्था में अस्पताल (Hopital) में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।फिलहाल पुलिस (Police) मामले की जांच कर रही है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
Road Accident: मप्र में भीषण सड़क हादसे में 5 की मौत, 3 दर्जन घायल, रोड पर बिखरे शव - MP Breaking News