MP Weather Update: मप्र में बादल छाने के आसार, यहां तेज बारिश और ओले की संभावना

up weather update

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मार्च (March 2021) का महिना शुरु होते ही मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में गर्मी का अहसास होने लगा है। तेज धूप और तापमान (Temperature) के उतार-चढ़ाव ने लोगों को बैचेन कर दिया है।हालांकि मौसम विभाग (Weather Department) ने सोमवार के बाद प्रदेश भर में बादल छाने और हल्की बारिश (Rain) के आसार बन रहे है। विभाग का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ 9 मार्च को उत्तर भारत में दाखिल होगा, जिसके चलते 11 मार्च से मौसम (MP Weather) बदलने की संभावना है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Update: मप्र में 11 मार्च से बादल छाने के आसार, यहां बारिश-ओले की संभावना

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ  (Western Disturbance) अफगानिस्तान और पाकिस्तान (Pakistan) में एक्टिव होने के चलते एक प्रेरित चक्रवात बन गया है, जिसके आगे बढते ही हवाओं का रुख दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी से होकर उत्तर भारत की ओर होने लगेगा ।इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस  (International Women’s Day)  8 से 10 मार्च के बीच तापमान में गिरावट होते ही वातावरण में नमी आएगी और मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान ( Weather Forecast) है कि 11-12 मार्च को राजधानी भोपाल (Bhopal) समेत मध्यप्रदेश के कुछ स्थानों पर बादल छाने की संभावना बनी हुई और कहीं कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।वही बार बार हवाओं का रुख बदलने से बीते एक हफ्ते से तापमान के अप-डाउन का क्रम जारी है।

ऐसा है अन्य राज्यों का हाल- कहीं बारिश तो कहीं ओले की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का पूर्वानुमान ( Weather Forecast) है कि आज 7 मार्च को जम्‍मू कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्‍तान, मुजफ्फराबाद, पंजाब और उत्‍तरी हरियाणा हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड,  मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और नगालैंड में में तेज बारिश और ओले गिरने (Rain and Hail) की संभावना है।इसके अलावा अरुणाचल प्रदेश में भी अगले 4-5 दिनों तक तेज बारिश के साथ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 9 से 12 मार्च के बीच तूफान के साथ बर्फबारी और बारिश होने के आसार है।

weather weather weather

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
MP Weather Update: मप्र में बादल छाने के आसार, यहां तेज बारिश और ओले की संभावना - MP Breaking News