SAHARA पर एक और बड़ी कार्रवाई, रेक्टर मैनेजर से 3 दिन में मांगा जवाब

sahara

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP News) में निवेशकों से धोखाधड़ी मामले में सहारा इंडिया (Sahara India Company) पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। मंदसौर कलेक्टर द्वारा संपत्ति कुर्क करने के आदेश के बाद अब दतिया कलेक्टर ने बड़ा एक्शन लिया है।दतिया के अनुविभागीय दण्डाधिकारी अनुभाग ने सहारा इंडिया के रेक्टर मैनेजर को कलेक्टर के सामने उपस्थित होकर अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़े.. MP School: छात्रों के लिए बड़ी खबर, अधिकारियों को प्रोफाईल का पंजीयन कराने के निर्देश

अनुविभागीय दण्डाधिकारी अनुभाग दतिया ऋषि कुमार सिंघई ने सहारा इंडिया कार्यालय के रेक्टर मैनेजर को भेजे गए पत्र में निर्देश दिए है कि कलेक्टर (Datia Cllector) एवं जिला दण्ड़ाधिकारी दतिया के समक्ष उपस्थित होकर अपना जबाव तीन दिवस में प्रस्तुत करें। जबाव प्रस्तुत न करने की स्थिति में एक पक्षीय कार्यवाही की जायेगी।बता दे कि सहारा के समस्त कार्यकर्ता सहारा ग्रुप द्वारा एक आवेदन पत्र प्रस्तुत किया है जिसमें कार्यकर्ता के रूप में कमीशन पर कार्य करते आ रहे है जो विगत चार-पांच वर्षो से क्षेत्र की जनता भुगतान के लिए परेशान है।

यह भी पढ़े.. MP: पटवारी-शिक्षक समेत 5 निलंबित, 51 कर्मचारियों को नोटिस, 1 बर्खास्त, 1284 के लाइसेंस निलंबित

इससे पहले मंदसौर कलेक्‍टर (Mandsaur Collector) ने सहारा क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड के विरूद्ध सम्‍पत्ति कुर्क करने का आदेश पारित किया है। कलेक्‍टर गौतम सिंह द्वारा सहारा क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड मंदसौर रजिस्‍टर्ड कार्यालय, सहारा डंडिया भवन, वन कपूरथला काम्‍पलेक्‍स अलीगंज लखनउ कम्‍पनी वित्‍तीय स्‍थापना के संप्रवर्तक, भागीदार, निदेशक, प्रबंधक, सदस्‍यों की ईस्‍तागासे में उल्‍लेखित समस्‍त संपत्ति को कुर्क करने का आदेश पारित किया है।आरोप है कि सहारा क्रेडिट को ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड मंदसौर रजिस्‍टर्ड कार्यालय सहारा डंडिया भवन वन कपूरथला काम्‍पलेक्‍स अलीगंज लखनउ कम्‍पनी द्वारा धोखाधडी कर ईस्‍तगामा अनुसार निक्षेपकों के लगभग 60 करोड रू के निक्षेप का गबन किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews