कांग्रेस नेता का ट्वीट- इस फैसले के बाद तय हो गया था कमलनाथ सरकार नहीं बचेगी

kamal nath government 20 march 2020

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। 20 March 2022. आज का दिन मध्य प्रदेश की राजनीति (MP Politics) का सबसे खास दिन है। दो साल पहले (20 March 2020) आ ही के दिन कमलनाथ ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था और फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया की बगावत के बाद कांग्रेस की सरकार गिर गई थी।ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत 22 कांग्रेस विधायक के साथ बीजेपी में शामिल हो गए थे।लेकिन अबतक एक सवाल, सवाल ही बना हुआ है कि “आखिर चूक कहां हुई”, इसी बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबी माने जाने वाले सैयद जाफर का एक ट्वीट ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया है।

यह भी पढ़े.. MP Government Job 2022: इन पदों पर निकली भर्ती, अच्छी सैलरी, 28 मार्च से पहले करें अप्लाई

एमपी कांग्रेस नेता सैयद जाफर (MP Congress leader Syed Jaffer) ने आज ट्वीट कर लिखा है कि कमलनाथ सरकार (Kamal Nath Government fall) ने 2700000 किसानों का कर्ज माफ किया।4800000 पेंशन धारियों को 300 से बढ़ोतरी करते हुए ₹600 प्रति माह पेंशन दी।लगभग एक करोड़ परिवार को ₹100 में 100 यूनिट बिजली दी।फिर भी मुख्यमंत्री कमलनाथ जी को इस्तीफा देना पड़ा।

सैयद जाफर ने आगे ट्वीट कर लिखा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया जी भाजपा में नहीं जाते फिर भी गिर जाती कमलनाथ सरकार। सरकार गिरने के 20 दिन पहले 11 विधायकों ने छोड़ दिया था कमलनाथ सरकार का साथ। कांग्रेस से हरदीप सिंह डंग रघुराज कंसाना, एदल सिंह कंसाना ,रणवीर जाटव, कमलेश जाटव, बिसाऊ लाल सिंह और एक महिला विधायक, संजीव कुशवाहा ,राम बाई, बबलू शुक्ला और निर्दलीय विधायक शेरा भैया।

यह भी पढ़े.. MP News: 7वें वेतनमान के एरियर की मांग, 28 मार्च से आंदोलन की तैयारी में डॉक्टर

सैयद जाफर ने अंत में ट्वीट कर लिखा है कि 5 मार्च 2020 को ज्योतिरादित्य सिंधिया जी के स्थान पर दिग्विजय सिंह जी को राज्यसभा में भेजने का निर्णय होने के बाद पूरी तरीके से सरकार बचने की संभावना खत्म हो गई थी यह बात अलग है कि मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का इस्तीफा 20 मार्च 2020 को हुआ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews