Hindi News

MP के इन दो युवा नेताओं को नड्डा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, वीडी शर्मा ने दी बधाई

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MP के इन दो युवा नेताओं को नड्डा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, वीडी शर्मा ने दी बधाई

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। आगामी उपचुनावों (Upcoming By-Election) और विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तैयारियां जोरों पर चल रही है। एक के बाद एक राज्य स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक समितियां घोषित की जा रही है।अब राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अनुमति के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा (Bharatiya Janata Yuva Morcha) के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्यों की सूची जारी कर दी गई है। जिसमे 42 सदस्यों को शामिल किया है।

यह भी पढ़े.. CM Helpline: तहसीलदार निलंबित, CMO समेत एक दर्जन अधिकारियों को नोटिस, वेतन वृद्धि रोकी

भारतीय जनता युवा मोर्चा  (BJYM) की इस राष्ट्रीय कार्यसमिति में सबसे ज्यादा उत्तरप्रदेश से 4 सदस्यों को जगह मिली है जबकि राजस्थान से 3, बिहार, मध्यप्रदेश, गुजरात, दिल्ली, तमिलनाडु से 2-2 सदस्यों को जगह मिली है।इसमें मध्य प्रदेश से भक्ति शर्मा और आलोक दंगज को जगह मिली है। आपको बता दे कि भक्ति शर्मा (Bhakti Sharma) सरपंच है।इस मौके पर मध्य प्रदेश के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने ट्वीट कर लिखा है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य नियुक्त होने पर मध्य प्रदेश की सुश्री भक्ति शर्मा एवं आलोक दंगस को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या की ओर से जारी सूची के मुताबिक राष्ट्रीय कार्यसमिति में उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक चार लोगों को जगह मिली है। इसमें शक्ति सिंह, अभिषेक दुबे, राजू कालरा प्रमुख हैं। दिल्ली से अभिमन्यु त्यागी, विशु बसोया, गुजरात से रवि बलदेव देसाई, गौरांग भाई पटेल, महाराष्ट्र से विवेकानंद शशिकांत, पंजाब से सुखविंदर सिंह सुखी, अक्षय बंसल, राजस्थान से देवकृष्ण और आईदान सिंह भाटी तथा अनंत विश्नोई का नाम शामिल है।

यह भी पढ़े.. Transfer : मध्य प्रदेश के जेल विभाग में तबादले, यहां देखिये लिस्ट

इसी तरह झारखंड से रोहन, बंगाल से अनिमेष, हिमाचल से साकेत शर्मा, ओडिशा से दीप ज्योति सिक्किम से सोनम, त्रिपुरा से किशोर कुमार दास और तमिलनाडु से के मारी सेलवम, आरएस प्रियदर्शनी को राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल किया गया है। आंध्र प्रदेश से वमशी यादव और बिहार से श्रेयसी सिंह और अनमोल शोभित को राष्ट्रीय कार्यसमिति में जगह मिली है। इसमें हरियाणा से बबिता फोगाट और बिहार से श्रेयसी सिंह को प्रमुख रूप से शामिल किया गया है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews