Hindi News

MP Weather Alert : अगले 24 घंटे में छाएंगे बादल, मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MP Weather Alert : अगले 24 घंटे में छाएंगे बादल, मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। पूर्वी हवा की ट्रफ (द्रोणिका लाइन) बनने के चलते बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) से नमी मिलना शुरु हो गई है, ऐसे में मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मौसम (Weather) में बड़ा बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग (Weather Department) की मानें तो  बंगाल की खाड़ी में नमी बढ़ती जा रही है जिसके कारण 17 फरवरी से लेकर 19 फरवरी के बीच प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।वहीं आज सोमवार को कई क्षेत्रों में नमी के कारण बादलों के छाने के आसार है।

यह भी पढ़े… MP Weather : सोमवार से मौसम बदलने के आसार, मप्र के इन जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार, अगले 24 घंटों में प्रदेश में मौसम के मिजाज बदलने के आसार है। सोमवार मंगलवार को भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में बादला छाएंगे और बुधवार-गुरुवार काे बूंदाबांदी हाे सकती है। सिवनी- छिंदवाड़ा में आज सोमवार को बारिश के आसार है। 16 से 19 फरवरी के बीच प्रदेश के भोपाल (Bhopal), होशंगाबाद, इंदौर (Indore), उज्जैन (Ujjain), जबलपुर(Jabalpur), शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछार के आसार है। इसका सबसे ज्यादा असर भोपाल, ग्वालियर(Gwalior), सागर, जबलपुर और चंबल संभाग में पड़ सकता है।

वही 17 फरवरी को बंगाल की खाड़ी में पूर्वी द्रोणिका नमी लेकर आएगी जिसका असर इंदौर, उज्जैन, होशंगाबाद, जबलपुर, भोपाल पर पड़ेगा और 17 से 19 फरवरी के बीच हल्की बारिश होने की संभावना हैं। 20 फरवरी के बाद तापमान (Temperature) में गिरावट देखने को मिलेगी और फिर ठंड का असर हो सकता है।  फिलहाल दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है। पिछले 4 दिनों से मौसम इसी तरह बना हुआ है।

यह भी पढ़े… MP Weather Update : मप्र में 48 घंटों बाद बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार

भारतीय मौसम विभाग IMD की माने तो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तेंलगाना और तमिलनाडु में 15 फरवरी के बाद बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।वही नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते अब 14 से 16 फरवरी के बीच उत्तराखंड (Uttarakhand) के कई इलाकों में बारिश या बर्फबारी(Snowfall) होने की संभावना है।, जिसमें चमोली, जोशीमठ और तपोवन शामिल हैं, जहां हाल ही में ग्लेशियर टूटने की त्रासदी हुई थी और कई लोग काल के गाल में समा गए।वही फरवरी के आखरी सप्ताह यानि 21 के बाद में उत्‍तराखंड में तेज बर्फबारी होने के भी आसार बन रहे है।

weather

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews