सीएम ने ऑक्सीजन टैंकर को इमरजेंसी सेवा घोषित किया, कहा- कोई कमी नहीं होने दी जाएगी

सीएम ने ऑक्सीजन टैंकर को इमरजेंसी सेवा घोषित किया, कहा- कोई कमी नहीं होने दी जाएगी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना (Corona) के बढ़ते कहर के बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने कहा है कि ऑक्सीजन (Oxygen) के साथ साथ रेमेडेसिविर इंजेक्शन की पर्याप्त पूर्ति को लेकर हम पूरी तरह प्रयार कर रहे हैं और अब तक हमें 31 हजार इंजेक्शन प्राप्त हो गए हैं। 2 हजार आज आने वाले हैं तथा 16 अप्रैल को 10 हजार इंजेक्शन और मिलेंगे जिसके हमने ऑर्डर दिए हैं। इसी के साथ ऑक्सीजन की उपलब्धता पर भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है।

ये भी देखिये – राजगढ़ में पूर्व मंत्री का अजब-गजब बयान, कहा- ‘चुनाव आयोग कोरोना से बड़ा है’

सीएम शिवराज ने कहा कि दूसरे राज्यों से टैंकर से हमारे यहां टैंकर से ऑक्सीजन आती है। कई बार रास्ते में ऐसी स्थिति भी बन जाती है की आने में देर लगती है, इसीलिए अब उनको एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी सेवा घोषित कर दिया है। पुलिस के संरक्षण में टैंकर चलें और समय पर आ पाएं, हम किसी स्थिति में उसमें देरी नहीं होने देंगे। टैंकर्स की उपलब्धता भी लगातार बढ़े और टैंकर कैसे मिले इसके प्रयास भी हम कर रहे हैं। उन्होने कहा कि ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित करना जरूरी है, क्योंकि बेड्स तो मिल जाते है लेकिन ऑक्सीजन चाहिए। इसपर हम निरंतर ध्यान दे रहे हैं। 8 अप्रैल को हमारे पास ऑक्सीजन की उपलब्धता 130 मेट्रिक टन थी, 9 अप्रैल को बढ़कर 180 मेट्रिक टन हुई 12 अप्रैल को बढ़कर 267 मेट्रिक टन हो गई है। सीएम ने कहा कि मैं दिल्ली लगातार संपर्क में हूं, प्रधानमंत्री जी, गृहमंत्री जी, पियूष गोयल जी, धर्मेंद्र प्रधान जी, सबसे मैं लगातार बात कर रहा हूं ताकि ऑक्सीजन की उपलब्धता बनी रहे।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज हमने हर जिले के प्रशासन से फोन पर चर्चा की और वहां की स्थिति की जानकारी ली। उन्होने कहा कि हम फिर आगे की स्थिति पर बात करके, जो आवश्यक कदम होंगे वो उठाएंगे। इसी के साथ प्रदेश के 43 जिलों में कोविड केयर सेंटर बन गए हैं। सीएम ने कहा कि कोविड केयर सेंटर चलाने के लिए मैं स्वयं सेवी संस्थाओं को भी अपील करूंगा। उन्होने कहा कि कोरोना से लड़ने के लिए हें पब्लिक पार्टिसिपेशन चाहिए, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि प्रशासन काम नहीं करेगा। हम जी-जान लगा देंगे, जब तक सांस है तब तक मैं काम करूंगा लेकिन हमें व्यापक रूप से जनता के सहयोग की भी जरूरत है। सीएम ने कहा कि आप भी कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जन जागरूकता पैदा करने में और जनता में विश्वास बनाए रखने के लिए सहयोग करें। मुझे लगता है इस स्तर का जन जागरण करना होगा क्योंकि जिस तेजी से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है, वह बहुत अप्रत्याशित है। ऐसे में जागरूकता के बिना काम नहीं चलने वाला और जनता के साथ के बिना भी हम विजयी नहीं हो सकते। इसलिए मेरी सबसे अपील हैं कि रहवासी संघ, कॉलोनी मोहल्ला कमेटी, यह प्रेरित करें कि हमें 15 दिन घर से नहीं निकलना है। इस तरह आपसी सहयोग से हम कोरोना को पूरी तरह हरा देंगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews