Hindi News

covid vaccine: भारत ने अफगानिस्तान को भेजी 5 लाख कोविड वैक्सीन

Published:
covid vaccine: भारत ने अफगानिस्तान को भेजी 5 लाख कोविड वैक्सीन
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कोरोनावायरस  की तीसरी लहर के अंदेशे के बीच भारत ने अफगानिस्तान को बड़ी मदद करते हुए कोरोना वैक्सीन की 5 लाख यूनिट (covid vaccine) भेजी है। दुनिया भर में कोरोना के नये ओमिक्रोन वेरिएंट समेत कई दूसरे वेरिएंट भी सक्रिय हो गए हैं।

यहां भी देखें-  va COVID-19ccines for children: बच्चों के टीकाकरण की शुरुआत 1 जनवरी से, जानिए कैसे होगा रजिस्ट्रेशन?

भारत ने एक बार फिर अफगानिस्तान को मानवीयता के नाते सहायता भेजी है। भारत ने अफगानिस्तान को COVID-19 वैक्सीन की 5 लाख खुराक पहुंचाई है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एंटी कोरोना कोवैक्सीन (Covaxin) की 5 लाख खुराक अफगानिस्तान को भेजी जा रही है।

यहां भी देखें- Chhatarpur : अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही, Covid-19 पॉजिटिव मरीज हुआ अस्पताल से लापता

वैक्सीन की 5 लाख खुराक इंदिरा गांधी अस्पताल काबुल को सौंपी जा रही है। भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) की ओर से किस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि मानवता के नाते भारत अफगानिस्तान को इस मुसीबत के समय में 5 लाख वैक्सीन डोज भेजकर सहायता दे रहा है।

यहां भी देखें- Covid-19 Vaccination: MP में एक बार फिर रिकार्ड बनाते हुए 10 लाख से अधिक लोगों का हुआ वैक्सीनेशन

गौरतलब है कि इस समय कोरोना की तीसरी लहर का अंदेशा विश्व भर में बना हुआ है। भारत सहित सभी देश इसे लेकर अलर्ट हो चुके हैं और स्वास्थ्य विभाग भी एक बार फिर इसे लेकर तैयार है। आवश्यक सावधानियां और कोविड-19 लाइन को सख्ती से पालन कराने हेतु प्रशासन दी कमर कस चुका है। हाल ही में देश भर में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या बढ़ने से एक बार फिर राज्य और केंद्र सरकार की चिंता बढ़ा दी है।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews