Hindi News

VIDEO : कमलनाथ के समर्थन में उतरे दिग्विजय सिंह, बोले- भोपाल में रहूंगा

Written by:Pooja Khodani
Published:
VIDEO : कमलनाथ के समर्थन में उतरे दिग्विजय सिंह, बोले- भोपाल में रहूंगा

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में लगातार बढ़ती पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel) और गैस की कीमतों (Petrol Diesel Price) के विरोध में शनिवार 20 फरवरी को एमपी कांग्रेस (MP Congress) ने बंद का ऐलान किया है।पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ  (Former Chief Minister Kamal Nath)  ने प्रदेश में आधे दिन के बंद का आह्वान किया है। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं को छोड़कर प्रदेश में सभी कुछ बंद करने की बात कही गई है।

यह भी पढ़े… लापरवाही पर गिरी गाज, सहायक अधिकारी और पंचायत सचिव तत्काल प्रभाव से निलंबित

कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा है कि डीज़ल, पेट्रोल और गैस की बढ़ती क़ीमतों  (Petrol-Diesel and LPG prices)  से सब परेशान है। शिवराज सरकार  (Shivraj Government) जनता को राहत पहुँचाने के बजाय टैक्स (Tax) वसूली में लगी है। कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने 20 फ़रवरी को बंद का आह्वान किया है। मैं सबसे अपील करता हूँ कि इस बंद में शामिल होकर सरकार को जगाने में साथ दें।इसको लेकर कमलनाथ ने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें अपनी बात रखी है।

खास बात ये है कि कमलनाथ के इस ट्वीट का कांग्रेस से राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Former Chief Minister Digvijay Singh) सभी लोगों को महंगाई (expensiveness) की मार के विरोध में सड़क पर आकर बंद का समर्थन करना चाहिए। मैं भोपाल (Bhopal) में शामिल होऊँगा।

यह भी पढ़े…MP Weather Update : मप्र के इन जिलों मे गरज चमक के साथ बारिश के आसार, Yellow Alert

यह पहला मौका नहीं है, इससे पहले भी कमलनाथ ने ट्वीट कर लिखा था कि  देश में रिकॉर्ड महँगा पेट्रोल मध्यप्रदेश (MP) के अनूपपुर (Anuppur) के कोतमा में 100.31 रुपये..! प्रदेश में सादा पेट्रोल शतक के पार , लगातार नौवे दिन दाम बढ़े , महंगाई चरम पर। भाजपा सरकार  (BJP Government) में हर चीज़ में अव्वल प्रदेश…? पता नहीं कब सरकार जागेगी , कब करो में कमी कर जनता को राहत प्रदान करेगी ?

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews