हनुमानजी की मूर्ति को पहनाई डॉक्टर की वेशभूषा, हिंदूवादी संगठनों ने किया विरोध

हनुमानजी की मूर्ति को पहनाई डॉक्टर की वेशभूषा, हिंदूवादी संगठनों ने किया विरोध

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। शहर के सुभाष चौक स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान जी को चिकित्सक की वेशभूषा पहनाना हिंदूवादी संगठनों को रास नहीं आया। इस बात की खबर लगते ही हिंदूवादी संगठन ने कार्यकर्ता मंदिर पहुंच गए और अपना विरोध जताया। स्थिति ये हो गई कि पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।

सीएम शिवराज का ऐलान- 31 मई तक कड़ाई जारी, जून से धीरे धीरे खोले जाएंगे जिले

इंदौर के चौक स्थित हनुमान मंदिर में पुजारी द्वारा हनुमान प्रतिमा का चिकित्सक के रूप में श्रृंगार किया गया। लेकिन इस बात का विरोध करते हुए हिंदूवादी संगठन से जुड़े सदस्य मंदिर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कोरोना काल में डॉक्टर्स ने अपने पेशे से न्याय नहीं किया है,ऐसे में भगवान का इस तरह से श्रृंगार करना उचित नहीं है। इस विरोध के चलते मौके पर तनाव के हालात भी बन गए जिसके बाद पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। हालांकि मंदिर के पुजारी का कहना है कि उनका उद्देश्य धार्मिक भावनाओं को आहत करना नहीं है न ही उनकी मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की है। मंदिर के पुजारी ने इस तरह के प्रदर्शन को भी गलत ठहराया। बाद से मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह कराई और मामले को शांत कराया। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद मामला शांत हुआ और फिर वहां पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गई।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews