Hindi News

आज से दिल्ली Unlock की ओर, इन राज्यों में लॉकडाउन बढ़ा

Written by:Shruty Kushwaha
Published:
Last Updated:
आज से दिल्ली Unlock की ओर, इन राज्यों में लॉकडाउन बढ़ा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मई बीतते बीतते कोरोना की भयावहता पर अंकुश लगा है और कई राज्य अनलॉक की ओर बढ़ रहे हैं। मध्यप्रदेश में कई स्थानों पर 1 जून से कोरोना कर्फ्यू में राहत मिलने जा रही है। लेकिन देशभर के अलग अलग हिस्सों में हालात अब भी जुदा हैं। कई राज्यों में जहां सरकारों ने आंशिक छूट देने का फैसला लिया है वहीं कुछ स्थानों पर अभी लॉकडाउन जारी रहने की घोषणा की गई है।

1 जून से इंदौर में किन पाबंदियों से मिलेगी राहत इस पर जल्द ही होगा फैसला !

पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 1,52,734 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक दो लाख 38 हजार मरीज ठीक हुए हैं। मई जाते जाते कोरोना पॉजिटिविटी रेट में लगातार गिरावट जारी है जो राहत की बात है। इसके बाद राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में आज से लॉकडाउन में ढील देना शुरू किया जा रहा है। लेकिन जिन राज्यों में अब भी कोरोना के मामलों में कमी नहीं आई है, वहां सख्ती बरकरार रहेगी।

महाराष्ट्र, हरियाणा, ओडिशा, तेलंगाना, केरल तमिलनाड़ू, गोवा और सिक्किम में जून माह में एक सप्ताह से लेकर 15 दिन तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा हो चुकी है। कोरोना के कारण सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र में 15 दिन पाबंदी बढ़ा दी गई है। जबकि उत्तर प्रदेश तथा जम्मू कश्मीर में कम प्रभावित जिलों में आंशिक ढील की घोषणा की गई है। लेकिन यहां रात्रिकालीन और सप्ताहांत लॉकडाउन जारी रहेगा। वहीं राजधानी दिल्ली में 31 मई से लॉकडाउन में ढील दी गई है। यहां धीरे धीरे अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रक्रिया के पहले सप्ताह में फैक्ट्री और निर्माण गतिविधियों को खोलने की अनुमति मिली है लेकिन गैर जरूरी सेवाओं के लिए 7 जून सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन जारी रहेगा। मेट्रो इस सप्ताह भी बंद रहेगी। मध्यप्रदेश में चरणबद्ध तरीके से छूट मिलेगा। यहां जिलों में क्राइसिस मैनेजमेंट समितियों को भी निर्णय लेने के अधिकार दिए गए हैं। हालांकि प्रदेश में सप्ताहांत में कर्फ्यू जारी रहेगा। वहीं उत्तर प्रदेश में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक लॉकडाउन में ढील दी गई है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews