Hindi News

SBI के 44 करोड़ ग्राहकों के लिए Alert, 2 घंटे तक बाधित रहेंगी ये सेवाएं

Written by:Shruty Kushwaha
Published:
Last Updated:
SBI के 44 करोड़ ग्राहकों के लिए Alert, 2 घंटे तक बाधित रहेंगी ये सेवाएं

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देशभर के एसबीआई (SBI) खाताधारकों के लिए बड़ी खबर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India) द्वारा 10 और 11 जुलाई को अपनी कई जरूरी सेवाएं बंद रखी गई है। इस मामले में बैंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल (twitter) से ट्वीट कर जानकारी दी है। बैंक ने अपने ग्राहकों से कहा है कि बिना रुके बैंकिंग एक्सपीरियंस (banking experience) उपलब्ध कराने के लिए 2 घंटे करीब तक मेंटेनेंस (Maintenance) का कार्य जारी रहेगा। जिस दौरान ग्राहकों को कुछ जरूरी सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा।

Satna : महिला को प्रेम जाल में फंसा कर बदलवाया धर्म, 13 साल की हुई बेटी तो थाना पहुंचा मामला, पढ़ें पूरी खबर

एसबीआई के ट्वीट के मुताबिक 10 जुलाई को रात के 10.45 बजे से 11 जुलाई की सुबह 12.15 तक मेंटेनेंस के कारण से इंटरनेट बैंकिंग, YONO, UPI, YONO Lite जैसी सेवा काम नहीं करेगी। इस दौरान एसबीआई के करीब 44 करोड़ ग्राहकों को अलर्ट कर दिया गया है कि अगर आपको कुछ जरूरी डिजिटल लेनदेन करने हैं तो इस अवधि से पहले कर लें। इसी के साथ एक अन्य ट्वीट में बैंक ने ग्राहकों से कहा है कि वे समय समय पर अपने बैंकिंग पासवर्ड बदलते रहें और इस तरह वे काफी हद तक साइबर फ्राड से बच सकते हैं। ट्वीट में कहा गया है कि ऑनलाइन पासवर्ड चेंज करना वायरस के खिलाफ वैक्सीन की तरह है और इससे आप सुरक्षित बैंकिग सेवा का लाभ ले सकते हैं।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha
Follow Us :GoogleNews