Hindi News

Indian Railways : यात्री कृपया ध्यान दें..अब MP से सातों दिन चलेंगी ये सभी एक्सप्रेस ट्रेनें

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
Indian Railways : यात्री कृपया ध्यान दें..अब MP से सातों दिन चलेंगी ये सभी एक्सप्रेस ट्रेनें

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)  में हालात सामान्य होते ही ट्रेनें (Indian Railways)  एक बार फिर पटरियों पर दौड़ने लगी है।27 जून 2021 से मध्य प्रदेश से कई ट्रेनों का संचालन शुरु हो गया है।इसी बीच आज रेलवे ने एक और बड़ी राहत दी है।यात्रियों की कमी को देखते हुए रेलवे (Indian Railways 2021)  ने अवंतिका एक्सप्रेस को अब सप्ताह में सातों दिन चलाने का फैसला किया है।इसके अलावा अब प्रयागराज एक्सप्रेस भी 12 जुलाई से प्रतिदिन चलाई जाएगी।

यह भी पढ़े…Indian Railway: यात्री कृपया ध्यान दें…मध्य प्रदेश से फिर चलेंगी ये ट्रेनें

नए शेड्यूल के तहत इंदौर-मुंबई अवंतिका एक्सप्रेस ट्रेन (Trains) अब पूरे सप्ताह में चलेगी। 1 जुलाई से महू-इंदौर-श्रीमाता वैष्णोदेवी कटरा (मालवा एक्सप्रेस) ट्रेन भी पूरे सप्ताह चलेगी। इसके अलावा महू-इंदौर-प्रयागराज एक्सप्रेस भी अब प्रतिदिन पटरियों पर दौड़ती नजर आएंगी। यह ट्रेन 12 जुलाई से महू ताे 11 जुलाई से प्रयागराज से चलना शुरू हाेगी। अभी यह ट्रेन सप्ताह में 4 दिन चल रही थी। गाड़ी संख्या 09321 इंदौर पटना एक्सप्रेस 30 अगस्त तक इंदौर से प्रति साेमवार और बुधवार को दौड़ेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 09322 पटना इंदौर एक्सप्रेस 1 सितंबर तक पटना से प्रति बुधवार और शुक्रवार को चलेगी।

इसके अलावा 3 जुलाई से लखनऊ से भोपाल के बीच स्पेशल ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन के सभी कोच थर्ड एसी वाले होंगे। एक यात्री का 1095 रुपये किराया लगेगा। ट्रेन भोपाल से लखनऊ के बीच सिर्फ विदिशा, बीना, झांसी और कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन में पावरकार को मिलाकर 12 डिब्बे होंगे। 10 में यात्री सफर कर सकेंगे। एसी ट्रेन के चलने से यात्रियों (Indian Railways) को फायदा होगा।

यह भी पढ़े.. MP Board: 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, रिजल्ट के लिए फॉर्मूला तय, CM की मंजूरी

इधर, इंदौर से चलने वाली अमृतसर स्पेशल ट्रेन के मार्ग में मंगलवार 29 जून से कुछ परिवर्तन किया गया है।। गाड़ी संख्या 09125 इंदौर अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस इंदौर से 29 जून को चलने वाली वाया चंडीगढ़-सानह्लाल से चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 09126 अमृतसर इंदौर एक्सप्रेस 1 जुलाई को अमृतसर से अपने निर्धारित रूट से ही चलेगी। यह फैसला अंबाला मंडल में इंटर लॉकिंग कार्य के चलते लिया गया है।

Indian Railways- यहां देखें कब से चलेंगी कौन कौन सी ट्रेनें

  • यशवंतपुर एक्सप्रेस-  यशवंतपुर से ट्रेन 29 जून से शुरू होगी।
  • इंदौर-दिल्ली सरायरोहिला– दिल्ली से ट्रेन 28 जून से चलेगी।
  • इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस- 29 जून से। अमृतसर से ट्रेन 1 जुलाई से चलेगी।
  • इंदौर-कोचुवेली एक्सप्रेस-29 जून से। कोचुवेली से ट्रेन 2 जुलाई से चलेगी।
  • इंदौर-पुणे-दौंड एक्सप्रेस-28 जून से। दौंड से ट्रेन 29 जुलाई से शुरू होगी।
  • इंदौर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस- 1 जुलाई से। चंडीगढ़ से ट्रेन 2 जुलाई से शुरू होगी।
  • इंदौर-उधमपुर एक्सप्रेस– 5 जुलाई। उधमपुर से ट्रेन 7 जुलाई से शुरू होगी।
  • ट्रेन नंबर 09017 बांद्रा टर्मिनस हरिद्वार स्‍पेशल एक्‍सप्रेस 30 जून से अगली सूचना तक बान्‍द्रा टर्मिनस से प्रति बुधवार को चलेगी।  ट्रेन नम्बर 09018 हरिद्वार बान्‍द्रा टर्मिनस स्‍पेशल एक्‍सप्रेस 1 जुलाई से अगली सूचना तक हरिद्वार से प्रति गुरूवार को चलेगी।
  • ट्रेन नम्बर 09313 इंदौर पटना स्‍पेशल एक्‍सप्रेस 30 जून से अगली सूचना तक इंदौर से प्रति सोमवार एवं बुधवार को चलेगी। इसी प्रकार ट्रेन नम्बर 09314 पटना इंदौर स्‍पेशल एक्‍सप्रेस 2 जुलाई से अगली सूचना तक पटना से प्रति बुधवार एवं शुक्रवार को चलेगी।
  • ट्रेन संख्या 02009/02010 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद शताब्दी स्पेशल ट्रेन 28 जून से रविवार को छोड़कर प्रतिदिन चलाई जाएगी।
  • ट्रेन नंबर 02933/02934 मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद स्पेशल ट्रेन 28 जून से प्रतिदिन चलाई जाएगी
  • ट्रेन संख्या 09013/09014 बांद्रा टर्मिनस-भुसवाल खानदेश स्पेशल ट्रेन 29 जून 2021 से हर मंगलवार, गुरुवार और रविवार चलाई जाएगी।
  • ट्रेन संख्या 09043/09044 बांद्रा टर्मिनस-भगत कोठी स्पेशल ट्रेन 1 जुलाई, 2021 से हर गुरुवार को और ट्रेन नंबर 09044 भगत की कोठी हर शुक्रवार को चलाई जाएगी।
  • ट्रेन नंबर 09293/09294 बांद्रा टर्मिनस-महुवा स्पेशल ट्रेन 30 जून 2021 से वहीं 09294 1 जुलाई, 2021 से प्रत्येक गुरुवार को चलाई जाएगी।
  • ट्रेन संख्या 02908/02907 हापा-मडगांव सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 30 जून से प्रत्येक बुधवार को ट्रेन संख्या 02907 मडगांव-हापा स्पेशल ट्रेन 2 जुलाई, 2021 से हर शुक्रवार को चलाई जाएगी।
  • ट्रेन संख्या 09260/09259 भावनगर-कोचुवेली स्पेशल ट्रेन 29 जून, 201 से हर मंगलवार को और ट्रेन नंबर 09259 1 जुलाई से हर गुरुवार को चलाई जाएगी।
  • ट्रेन संख्या 09262/09261 पोरबंदर-कोचुवेली स्पेशल ट्रेन 1 जुलाई 2021 से हर गुरुवार को और ट्रेन संख्या 09261 4 जुलाई से हर रविवार को चलाई जाएगी।
  • ट्रेन संख्या 09263/09264 पोरबंदर-दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल ट्रेन 29 जून से हर मंगवार और शनिवार को और ट्रेन संख्या 09264 दिल्ली सराय रोहिल्ला-पोरबंदर स्पेशल ट्रेन 1 जुलाई से हर सोमवार और गुरुवार को चलाई जाएगी।
  • ट्रेन संख्या 09301/09302 डॉ अंबेडकर नगर-यशवंतपुर स्पेशल ट्रेन हर रविवार और ट्रेन नंबर 09302 29 जून से हर मंगलवार को चलेगी।
  • ट्रेन संख्या 09307/09308 इंदौर-चंड़ीगढ़ स्पेशल ट्रेन 1 जुलाई, 2021 से हर गुरुवार और ट्रेन संख्या 09308 2 जुलाई से प्रत्येक शुक्रवार को चलाई जाएगी।
  • ट्रेन संख्या 09325/09326 इंदौर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन29 जून से हर मंगलवार और शुक्रवार को और ट्रेन नंबर 09326 1 जुलाई से प्रत्येक गुरुवार और रविवार को चलाई जाएगी।
  • ट्रेन संख्या 09332/09331 इंदौर-कोचुवेली स्पेशल ट्रेन 29 जून, 2021 से हर मंगलवार को और ट्रेन नंबर 09331 स्पेशल ट्रेन 2 जुलाई, 2021 से हर शुक्रवार को चलाई जाएगी।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !