Suspend: निकाय चुनाव से पहले बड़ा एक्शन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी निलंबित

mp news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP)मे भले ही नगरीय निकाय चुनावों 2021 (Urban Body Election 2021)  की तारीखों का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इसके पहले सरकारी कामों में लापरवाही करने वालों पर एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई की जा रही है। अब शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने पर सतना जिले (Satna District) के एक अधिकारी (Officers ) पर गाज गिरी है। आयुक्त ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी को निलंबित (Suspended) कर दिया है।

यह भी पढ़े.. Suspended: काम में लापरवाही बरतना सहायक यंत्री को पड़ा महंगा, निलंबित

अब नगरीय प्रशासन एवं विकास के आयुक्त निकुंज कुमार श्रीवास्तव (Commissioner of Urban Administration and Development Nikunj Kumar Srivastava) ने सरकारी योजनाओं में लापरवाही बरतने पर ने शासकीय कार्यो में लापरवाही पर नगरपालिका परिषद मैहर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश कुमार तिवारी को निलंबित (suspended) कर दिया है।

यह भी पढ़े.. MP Board : बोर्ड परीक्षा में बदली 12वीं की छात्रा की कॉपी, 3 शिक्षकों पर बड़ी कार्रवाई

निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय संभागीय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास रीवा (Divisional Joint Director Urban Administration and Development Rewa) रहेगा। यह पहला मौका नहीं है। इसके पहले भी कई अधिकारियों-कर्मचारियों पर गाज गिर चुकी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
Suspend: निकाय चुनाव से पहले बड़ा एक्शन, मुख्य नगरपालिका अधिकारी निलंबित - MP Breaking News