MP Board: पुरानी अंकसूचियों को लेकर मंडल का बड़ा फैसला, 3 महीने के अंदर करें आवेदन

mp board MPBSE

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के माध्यमिक शिक्षा मंडल(Madhya Pradesh Board of Secondary Education-MPBSE) से जुड़ी एक बड़ी खबर है। एमपी बोर्ड ने 50 साल पुरानी अंकसूची व अभिलेखों का विनिष्टीकरण करने का फैसला किया है। 1957 से 1970 के छात्र तीन माह के भीतर आवेदन कर प्रतिलिपि प्राप्त कर सकते है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को नए साल का तोहफा, महंगाई भत्ता 12% बढ़ा, 5 महीने का एरियर भी

माध्यमिक शिक्षा मण्डल के संभागीय अधिकारी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा वर्ष 1957 से 1970 तक संचालित विभिन्न परीक्षाओं की अंकसूची संबंधी अभिलेख (TR फाईल व काउंटर फाई) का काग़ज पुराने होने से क्षतिग्रस्त हो रहे हैं एवं जिनका वर्तमान में आवश्यकता व उपयोग न होने के कारण विनिष्ट किया जाना हैं, इसलिये यदि किसी को उल्लेखित अवधि के विभिन्न परीक्षाओं से संबंधित प्रतिलिपि प्रमाण-पत्र, प्रतिलिपि अंकसूची, प्रोव्हीजनल प्रमाण-पत्र, डाक्यूमेंट्स का अंग्रेजी अनुवाद आदि की आवश्यकता हो तो 3 माह के अंदर मण्डल कार्यालय को आवेदन कर प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़े.. MP Weather: 24 घंटे बाद बदलेगा मौसम, बढ़ेगी ठंड, इन जिलों में छाएगा कोहरा

माध्यमिक शिक्षा मण्डल के संभागीय अधिकारी के अनुसार, MP Board तीन माह के पश्चात इन सभी अभिलेखों को विनिष्ट कर दिया जायेगा और अभिलेख विनिष्टीकृत हो जाने के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार किया जाना संभव नहीं होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews