MP Corona: कोरोना ने बढ़ाई टेंशन, 218 नए पॉजिटिव, इन जिलों ने बढ़े केस, 21 जुलाई से टीकाकरण अभियान

mp corona

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण का खतरा एक बार फिर गहराने लगा है, लगातार बढ़ते कोरोना केसों ने टेंशन बढ़ा दी है। आए दिन 150-200 के पार केस मिल रहे है। रविवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, 24 घंटे में 218 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए है और 123 मरीज ठीक हुए है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 1153 पहुंच गई है।इधर, राज्य में अब तक वैक्सीन के 12 करोड़ 13 लाख 21534 डोज लगाई जा चुकी है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: कई सिस्टम एक्टिव, 25 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 4 संभागों में बिजली गिरने की चेतावनी

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को प्रदेशभर में 7,247 सेम्पलों की जांच में 218 पॉजिटिव और 7,029 सेम्पल निगेटिव पाए गए, जबकि 63 सेम्पल रिजेक्ट हुए। संक्रमण की दर 3.0 रही। नये मामलों में इंदौर में 115, भोपाल में 35, जबलपुर में 27, खंडवा में 11, नर्मदापुरम में 6, सीहोर में 5, ग्वालियर और खरगोन में 3-3, बैतूल और कटनी में 2-2 तथा दतिया, हरदा, मंडला, निवाड़ी, रायसेन, राजगढ़, सागर, शिवपुरी और सिंगरौली में 1-1 नये संक्रमित मिले।इसके साथ ही 33 जिलों में कोरोना के नये मामले शून्य रहे और कोरोना से कोई मौत नहीं हुई।

बता दे कि प्रदेश में अब तक कुल दो करोड़ 96 लाख 19 हजार 023 लोगों के सेम्पलों की जांच की गई। इनमें कुल 10,46,700 प्रकरण पॉजिटिव पाए गए। इनमें 10,34,801 मरीज कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। इनमें से 123 मरीज रविवार को स्वस्थ हुए। अब यहां सक्रिय प्रकरणों की संख्या 1153 हो गई। राहत की बात ये है कि राज्य के 19 जिले अब भी पूरी तरह कोरोना संक्रमण से मुक्त हैं। इन जिलों में अब कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है।

यह भी पढ़े.. CG Weather: मानसून द्रोणिका का प्रभाव, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने और चमकने की चेतावनी

इन आंकड़ों को देखते हुए शिवराज सरकार ने फैसला किया है कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेशवासियों को बूस्टर डोज लगाने के लिए 21 जुलाई से 30 सितंबर तक अभियान चलाया जाएगा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर तक अधिक से अधिक टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए विशेष गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। प्रदेशवासियों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने 21 जुलाई से 25 सितंबर के मध्य विशेष अभियान भी संचालित किए जाएंगे।

बता दे कि हाल ही में सीएम ने कहा था कि प्रदेश में कोरोना के प्रकरण बढ़े अवश्य हैं, परंतु यह चिंताजनक स्थिति में नहीं है। कोरोना संक्रमण से प्रभावित व्यक्ति घर पर ही उपचार से स्वस्थ हो रहे हैं। चिंता की कोई बात नहीं है, राज्य सरकार स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews