Hindi News

MP Corona: पूर्व CM-सांसद समेत 9451 पॉजिटिव, 21 मरीजों में मिला BA.2 वेरिएंट, एक्टिव केस 70 हजार

Written by:Pooja Khodani
Published:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। फरवरी से पहले मध्य प्रदेश में कोरोना (MP Corona Update) की रफ्तार कम होती नजर आ रही है। आज मंगलवार 25 जनवरी 2022 को 9451 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए है,जिसके बाद एक्टिव केस 70 हजार के पार (MP Corona Active Case) पहुंच गए है। पिछले 24 घंटे में 8 की मौत दर्ज की गई है। राहत की बात ये है कि 8467 मरीज ठीक हुए है। वर्तमान में संक्रमण दर 13.09% और रिकवरी रेट 90.81% है।

यह भी पढ़े.. MP Board: आज जारी होंगे 10वीं-12वीं के एडमिट कार्ड! छात्र इन बातों का रखें ध्यान

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री और सरकार के प्रवक्ता डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा (Dr. Narottam Mishra) ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एमपी में पिछले 24 घंटे में 9451 कोरोना के मामले नए आए है।इसमें 33 पुलिस के जवान भी पॉजिटिव हुए है। कोरोना से ठीक होकर 8467 लोग अपने घर को गए ।वर्तमान में 70870 एक्टिव केस है। वर्तमान में संक्रमण दर 13.07% से ज्यादा है, वही रिकवरी रेट 90.06% के आसपास बना हुआ है। सोमवार को 72337 सैंपल लिए गए।

यह भी पढ़े.. MP News: 1 फरवरी को BJP विधायक दल की बड़ी बैठक, बजट समेत इन मुद्दों पर चर्चा

भोपाल में 2024, इंदौर में 1963, जबलपुर में 840, ग्वालियर में 411, सागर में 208 और होशंगाबाद में 247 नए केस मिले है। वही इंदौर में 3, जबलपुर में 3,सागर और ग्वालियर में 1-1 मौत मौत दर्ज की गई है।इसके अलावा इंदौर में ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BA.2 की 21 मरीजों में पुष्टि हुई है। वही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Former Chief Minister Digvijay Singh) और शहडोल बीजेपी सांसद हिमाद्री सिंह (Shahdol BJP MP Himadri Singh) भी कोरोना संक्रमित हो गए है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews