Hindi News

MP Corona: फरवरी में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, आज 3945 पॉजिटिव, भोपाल अब भी हॉटस्पॉट

Written by:Pooja Khodani
Published:
MP Corona: फरवरी में धीमी पड़ी कोरोना की रफ्तार, आज 3945 पॉजिटिव, भोपाल अब भी हॉटस्पॉट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। फरवरी के महीने में मध्य प्रदेश में दिनों दिन कोरोना (MP Corona Today) के आंकड़ों में कमी देखी जा है। जनवरी में 10 हजार से ऊपर आने वाले मरीजों की संख्या अब 3-4 हजार के बीच पहुंच गई है।वही एक्टिव केस 40 हजार हो गए है। आज 7 फरवरी 2022 को आई रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में 3945 नए कोरोना पॉजिटिव (MP Corona Update Today) और 5 की मौत दर्ज की गई है। राहत की बात ये है कि 8130 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे है। वर्तमान में संक्रमण दर 5.00% के आसपास और रिकवरी रेट 92.00% बना हुआ है।

यह भी पढ़े.. MPPSC: उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर, 11 फरवरी लास्ट डेट, जल्द पूरा करें ये काम

आज 7 फरवरी 2022 को आई रिपोर्ट्स के अनुसार, 3945 नए कोरोना पॉजिटिव (MP Corona Report Today) में से इंदौर में 391, भोपाल में 836, ग्वालियर में 126, जबलपुर में 210, ग्वालियर में 44, सिवनी में 105, विदिशा में 120, रायसेन 126, होशंगाबाद में 106 बाकी अन्य जिलों में मिले है। इसके बाद प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 40551 हो गई है। इसके साथ ही 5 मौते दर्ज की गई है, जिसमें इंदौर में 3, भोपाल-जबलपुर में 1-1 मौत रिपोर्ट हुई है।तीसरी लहर में मध्य प्रदेश के 18 जिलों में मौतें हुई हैं। सबसे ज्यादा मौतें इंदौर-भोपाल में हुई है।

अब भोपाल सबसे बड़ा हॉट स्पॉट बन गया है, यहां 24 घंटे में 836 नए संक्रमित मिले है और 17% पॉजिटिविटी रेट बनी हुई है।इससे यह प्रदेश का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बन गया है। राजधानी में वर्तमान में एक्टिव केस 8172 हैं, इनमें 275 मरीज हॉस्पिटल में भर्ती है और बाकी होम आइसोलेट है। भोपाल में अब तक 1 लाख 66 हजार 365 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 1 लाख 57 हजार 167 मरीज ठीक हो गए।वही दूसरी तरफ इंदौर के केसों में कमी आई है, एक महीने बाद सबसे कम आज 391 नए संक्रमित मिले। यहां पॉजिटिविटी रेट 4% पर आ गया है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों के लिए काम की खबर, जारी हुए ये निर्देश, करना होगा पालन

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews