MP Corona: कोरोना की रफ्तार तेज, आज फिर 20 पॉजिटिव, इंदौर-भोपाल ने बढ़ाई चिंता

mp corona

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP Corona Update) में दिवाली से पहले एक बार फिर कोरोना की रफ्तार तेज हो चली है। 26 अक्टूबर को 27 केस सामने आने के बाद आज 27 अक्टूबर को फिर 20 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है। इसमें इंदौर-भोपाल में फिर केस मिले है।राहत भरी खबर ये है कि 10 लोग डिस्चार्ज होकर घर लौटे।इसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 108 हो गई है।कोरोना संक्रमण की दर मात्र 0.02% और रिकवरी रेट लगातार 98.60% बनी हुई है।

यह भी पढ़े.. MP School: शिक्षकों का रुकेगा वेतन-इन्क्रीमेंट, छात्रों को पढ़ाएंगे अधिकारी, ये निर्देश जारी

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Home Minister Narottam Mishra) ने आज कोरोना के आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20 नए केस मिले हैं।‌ 10 लोग ठीक हुए हैं 108 एक्टिव केस मध्य प्रदेश में है रिकवरी रेट 98.6 है 56000 टेस्ट किए गए हैं। इससे पहले मंगलवार को 27 केसो में इंदौर में 9, भोपाल में 8 और नरसिंहपुर में 5 नए मामले सामने आए थे। नए केसों में भोपाल और इंदौर जैसे बड़े जिलों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।

यह भी पढ़े.. SC/ST को प्रमोशन में आरक्षण देने का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

20 से 27 अक्टूबर के आंकड़ों की बात करें तो 27 अक्टूबर 20, 26 अक्टूबर 27, 25 अक्टूबर को 8, 24 अक्टूबर को 9, 23 अक्टूबर को 9, 22 अक्टूबर को 11, 21 अक्टूबर को 9, 20 अक्टूबर को 12  नए केस (MP Corona active Case) मिले थे।यानि पिछले एक हफ्ते में प्रदेश में 100 से ज्यादा केस मिले है, जो कि चिंता का विषय है। वही पिछले 48 घंटों में इंदौर में 17 नए केस मिले है, नए वैरिएंट AY-4 ने भी टेंशन को बढ़ा दिया है।राजधानी भोपाल की बात करें तो वर्तमान में 36 एक्टिव केस है, जिसमें 12 बार 4 से ज्यादा केस और दो बार 11 पॉजिटिव मिले है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
MP Corona: कोरोना की रफ्तार तेज, आज फिर 20 पॉजिटिव, इंदौर-भोपाल ने बढ़ाई चिंता