Hindi News

MP में कोरोना विस्फोट, आज फिर 20 नए पॉजिटिव, 10 दिन में 188 केस, भोपाल-इंदौर ने बढ़ाई चिंता

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MP में कोरोना विस्फोट, आज फिर 20 नए पॉजिटिव, 10 दिन में 188 केस, भोपाल-इंदौर ने बढ़ाई चिंता

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एक तरफ देश में कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन के मरीजों के मामले 150 पार हो गई है वही दूसरी तरफ कोरोना की तीसरी लहर (Corona Third Wave)की आशंका के बीच मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या दिनों दिन बढ़ती ही जा रही है।आज सोमवार 20  दिसंबर 2021 को 20  नए कोरोना पॉजिटिव (MP Corona Update) मिले है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 184 पहुंच गई है।इसके साथ ही संक्रमण दर 0.4 फीसदी पहुंच गई है, लेकिन राहत भरी खबर ये है कि 17 मरीज डिस्चार्ज हुए है और रिकवरी रेट 98% के पार  है।

यह भी पढ़े.. पंचायत चुनाव 2021: नरोत्तम मिश्रा का विवेक तन्खा से सवाल- CM को किस बात का नोटिस

एमपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (MP Home Minister Narottam Mishra) ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 20 नए केस आए हैं जबकि 17 लोग ठीक हुए हैं। प्रदेश में कुल एक्टिव केसों की संख्या 184 (MP Corona Active Case) हैं। वर्तमान में कोरोना संक्रमण दर 0.4 फीसदी और रिकवरी रेट 98.60 फीसदी है। कल प्रदेश में 56,772 सैंपल लिए गए।

नए केसों में इंदौर में 7, भोपाल में 8 और सागर में 5 पॉजिटिव मिले है। इंदौर में पिछले 9 दिन में  122 मरीज सामने आए है, जिसके बाद एक्टिव केसों की संख्या 79 पहुंच गई है।भोपाल में यूके से लौटी एक 19 वर्षीय छात्रा के साथ 6 नए संक्रमित मिले है। 31 दिनों में भोपाल में 206 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं, जिसके बाद भोपाल में एक्टिव केसों की संख्या 62 हो गई है।प्रदेश में 32 दिन में 524 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा भोपाल में 214 और इंदौर में 194 मरीज हैं।

यह भी पढ़े.. खुशखबरी: MP को मिली हमसफर एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेन की सौगात, ऐसा रहेगा रूट

बता दे कि दिसंबर के 10 दिनों की बात करें तो 11 दिसंबर को 15 केस, रविवार 12 दिसंबर 2021 को 21, सोमवार 13 दिसंबर को 19, मंगलवार 14 दिसंबर को 18, 15 दिसंबर को 20, 16 दिसंबर को 18, 17 दिसंबर को 21, 18 दिसंबर 2021 को 21 और 19 दिसंबर को 15 नए केस मिले है।10 दिनों में 188 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है।प्रदेश में 7,93,502 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7,82,788 ठीक हो चुके हैं। कोरोना के कारण 10 हजार 530 की मौत हो चुकी है।
मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews