Hindi News

MP News : किसानों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, खाते में जमा होगी सहायता राशि, मंत्री का बड़ा बयान

Written by:Kashish Trivedi
Published:
MP News : किसानों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, खाते में जमा होगी सहायता राशि, मंत्री का बड़ा बयान

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में ओलावृष्टि (hailstorm) से हुई रबी फसलों के नुकसान को लेकर सर्वे (survey) का काम जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) के निर्देश देने के बाद सर्वे का काम तेजी से किया जा रहा है। वहीं माना जा रहा कि अगले सप्ताह तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। सर्वे रिपोर्ट राजस्व विभाग (revenue Department) को भेजी जाएगी। राजस्व विभाग द्वारा किसानों के खाते में सर्वे रिपोर्ट मिलने के बाद तत्काल रुप से सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।

इस मामले में राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत (Govind Singh Rajput) का बड़ा बयान सामने आया हैं। राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि राज्य कृषि और पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारी सर्वे का काम कर रहे हैं। सभी कर्मचारियों को संयुक्त दल बनाकर सर्वे का काम सौंपा गया है। वही सर्वे काम में पूरी पारदर्शिता रहे। इसके लिए सर्वे के दौरान पंचनामा तैयार कर किसानों को देने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Read More : इस बड़ी तैयारी में शिवराज सरकार, अधिकारियों को मिले निर्देश, मिलेगा लाभ

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रारंभिक अनुमान के अनुसार ओलावृष्टि से रबी फसलों के 1 लाख हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रों में फसलों का नुकसान हुआ है। इसका आकलन किया जा रहा है। आकलन की रिपोर्ट जल्द ही राजस्व परिपत्र पुस्तक के प्रावधान के अनुसार किसानों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। जैसे ही सर्वे रिपोर्ट राजस्व विभाग को प्राप्त होंगे। राजस्व परिपत्र पुस्तक के प्रावधान के अनुसार किसानों को तत्काल रुप से सहायता राशि बैंक में भेज दी जाएगी।

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि इसके लिए सारी व्यवस्था और तैयारी पूरी कर ली गई है। सरकार संकट की घड़ी में भी किसानों के साथ है। प्रदेश सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है। किसानों को फसलों के नुकसान का मुआवजा तत्काल रुप से मिलेगा। इसके साथ ही साथ सर्वे के काम में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी। वहीं आपदा राहत कोष से तत्कालीन सहायता राशि किसानों के खाते में भेजी जाएगी।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews