Hindi News

MP: राज्य सरकार का बड़ा फैसला, नई योजना शुरू, छात्रों को स्मार्ट क्लास में मिलेगी कोचिंग, टैबलेट भी मिलेगा

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। राज्य सरकार ने एससी एसटी छात्रों के हित में एक अहम फैसला लिया है। राज्य सरकार ने एससी-एसटी विद्यार्थियों को नि:शुल्क आवासीय कोचिंग देने का फैसला किया है।इसके तहत स्मार्ट क्लास में एससी-एसटी विद्यार्थी कोचिंग लेंगे। आज 5 सितंबर शिक्षक दिवस के मौके पर जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मांडवे नि:शुल्क आवासीय कोचिंग योजना का शुभारंभ करेंगी।

यह भी पढ़े..MP Weather: नए सिस्टम से बदलेगा मौसम, 15 जिलों और 3 संभागों में बारिश की चेतावनी, जानें विभाग का पूर्वानुमान-शहरों का हाल

राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के मेधावी विद्यार्थियों को आईआईटी-जेईई की नि:शुल्क कोचिंग दी जाएगी। इन विद्यार्थियों की आईआईटी में प्रतिभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से 10वीं कक्षा के बाद उन्हें प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए भोपाल में ही नि:शुल्क आवासीय सुविधा और कोचिंग दी जाएगी। जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह मांडवे शिक्षक दिवस पर 5 सितंबर को कटारा हिल्स स्थित शासकीय ज्ञानोदय विद्यालय में दोपहर 12 बजे इस योजना का शुभारंभ करेंगी।

यह भी पढ़े..CG Weather: मानसून द्रोणिका का प्रभाव, छाए रहेंगे बादल, बारिश के आसार, जानें विभाग का पूर्वानुमान

सरकार ने निजी कोचिंग संस्थान फिटजी के साथ मिल कर ‘चेंपियंस-90’ पहल शुरू की है। यह संस्थान अपने सी.एस.आर. फंड से इन विद्यार्थियों को सभी आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण कोचिंग सुविधा देगा। साथ ही हर विद्यार्थी को शैक्षणिक तैयारी के लिए एक टेबलेट भी नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा। यह टेबलेट कोचिंग संस्थान के शैक्षणिक सॉफ्टवेयर से जुड़ा होगा। इसमें विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा सामग्री उपलब्ध होगी। साथ ही उन्हें अन्य जरूरी शैक्षणिक किताबें भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

नि:शुल्क आवासीय कोचिंग योजना के बारें में…

  • सरकार ने निजी कोचिंग संस्थान फिटजी के साथ मिल कर ‘चेंपियंस-90’ पहल शुरू की है।
  •   हर विद्यार्थी को शैक्षणिक तैयारी के लिए एक टेबलेट भी नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा।
  • यह टेबलेट कोचिंग संस्थान के शैक्षणिक सॉफ्टवेयर से जुड़ा होगा।
  • इसमें विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा सामग्री उपलब्ध होगी। साथ ही उन्हें अन्य जरूरी शैक्षणिक किताबें भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • योजना का लाभ देने के लिए कोचिंग संस्थान द्वारा 28 अगस्त को ली गईं प्रवेश परीक्षा में कुल 90 विद्यार्थी का चयन किया गया है, जिसमें छात्र एवं छात्राओं की संख्या 45-45 है।
  • एससी और एसटी विद्यार्थियों की संख्या भी एक निश्चित अनुपात में है
  • चयनित विद्यार्थियों को ए.सी. युक्त और साउंडप्रूफ स्मार्ट क्लासरूम में कोचिंग संस्थान के अनुभवी शिक्षकों द्वारा कोचिंग दी जाएगी।
  • योजना में कोचिंग कर रहे विद्यार्थियों को 11वीं और 12वीं की पढ़ाई भी विभाग द्वारा ही करवाई जाएगी।
  • इन दो वर्षों में विद्यार्थी को भोपाल में ही आवासीय विद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा। साथ ही उन्हें पुस्तकें और अन्य अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध करवाई जाएगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews