नरोत्तम मिश्रा ने कहा- ‘कोरोना की उल्टी गिनती शुरू, इसे हराकर एमपी बनेगा मॉडल स्टेट’

नरोत्तम मिश्रा ने कहा- ‘कोरोना की उल्टी गिनती शुरू, इसे हराकर एमपी बनेगा मॉडल स्टेट’

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश में कोरोना की लहर नहीं सुनामी थी, ये कहा है गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने। उन्होने कहा कि सरकारी प्रयासों और जनता के सहयोग से अब कोरोना की उल्टी गिनती चालू हो गई है। भारत में अब हम संक्रमण के मामले में 14वें नंबर पर आ गए हैं, जहां पहले छठवें-सातवें नंबर पर आने की आशंका जताई जा रही है। उन्होने कहा कि कानपुर के आईआईटी द्वारा कहा गया था कि एक मई को हम पीक पर होंगे, लेकिन एक मई के आंकड़े बताते हैं कि संक्रमण घट रहा है। उन्होने कहा कि पिछले 8 दिन में संक्रमण में 8-10 हजार की कमी हुई है। इसके लिए उन्होने जनता के सहयोग के लिए आभार भी जताया।

कोरोना में इंजीनियर्स ने बढ़ाये मदद के हाथ, प्रशासन को दिए एक लाख के मेडिकल उपकरण, दवा

आज कोरोना समीक्षा को लेकर हुई बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश भर की स्थिति का जायजा लिया। नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कोरोना को लेकर हम सफलता की ओर बढ़ रहे हैं। प्रदेश में एक्टिव केस लगातार कम हो रहे हैं और कोरोना के मामले में एमपी अब 14वें नम्बर पर है। इसी के साथ उन्होने कहा कि हम लगातार ऑक्सीजन सप्लाई सुनिश्चित कर रहे हैं। रविवार को हमें 503 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिलने जा रही है। हमारे प्रदेश में अब ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

गृहमंत्री ने कहा कि प्रदेश में शनिवार को सबसे अधिक 60 हजार रिकॉर्ड टेस्ट हुए हैं। हम हर हाल में कोरोना की चेन तोड़कर रहेंगे। उन्होने कहा कि जनता ने जो सहयोग दिया है जनता कर्फ्यू लगाकर और सरकार के प्रयास, इस कारण हम कोरोना की लड़ाई में कामयाब हो रहे हैं। इसी के साथ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि हर हाल में कोरोना की चेन तोड़ने की कोशिश है। इसी के साथ उन्होने कहा कि अगर अगले 2-3 दिन में हमने कोरोना के चेन को तोड़ दिया तो मध्यप्रदेश कोरोना नियंत्रण करने वाला मॉडल स्टेट बनकर उभरेगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews