शासकीय स्कूलों को लेकर मप्र स्कूल शिक्षा विभाग की नई पहल, CM भी होंगे शामिल

mp school education department

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP) के स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department)  द्वारा स्कूली छात्रों के लिए नई पहल की जा रही है। विभाग द्वारा 15 एवं 16 मार्च को ‘अनुगूँज-2021’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, इसके तहत शासकीय शालाओं (Government School) के 500 से अधिक छात्र-छात्राओं (Student) द्वारा नृत्य, वादन, गायन और नाटकों की प्रस्तुति दी जाएगी। खास बात ये है कि इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chauhan)  भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़े.. MP: स्कूल शिक्षा विभाग की नई पहल, 1500 स्कूलों को मिलेगा फायदा, आदेश जारी

दरअसल, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की अवधारणा पर आयोजित अनुगूँज-2021 का आयोजन, पूर्व में 12 एवं 13 मार्च को नियत था, जो कि मौसम (Weather) के प्रतिकूल होने से स्थगित किया गया था।जो अब 15 और 16 मार्च को आयोजित किया जाएगा । स्कूल शिक्षा मंत्री इन्दर सिंह परमार (Inder Singh Parmar) कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 16 मार्च को समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।

यह भी पढे.. निकाय चुनाव से पहले शिवराज सरकार का बड़ा फैसला, कलेक्टर की अध्यक्षता में बनाई समिति

कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री 15 मार्च को करेंगे। दोनो दिवस के कार्यक्रम सांय 6:30 बजे से शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय, भोपाल (Bhopal) में होंगे।स्कूल शिक्षा विभाग का ‘अनुगूँज” समारोह एक रचनात्मक प्रयास है जो विद्यार्थियों की शिक्षा (Education) के साथ-साथ उनके रचनात्मक और सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है।

कार्यक्रम का ऐसा रहेगा शेड्यूल

  • अनुगूँज के प्रथम दिवस ‘रंगकार’ में जातक कथा आधारित निर्द्वंद और मणिपुरी नाटक मिजाओगी खोंगचट की सजीव प्रस्तुति होगी।
  • दूसरे दिन और समापन के दिन ‘धनक’ में विद्यार्थियों द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhash Chandra Bose) की 125वीं जयंती वर्ष के मौके पर आज़ाद हिन्द फौज के ‘कौमी तराने” के साथ ही हारमोनी और अन्य संगीतमय स्वर गीतों के साथ ही, वाद्य संगीत के तहत ऋतु आल्हाद की सांगीतिक प्रस्तुति की जायेगी।
  • भरतनाट्यम, ओडिसी और मयूरभंज छाऊ जैसे शास्त्रीय नृत्यों का ओजपूर्ण प्रदर्शन होगा।
  • राज्य शिक्षा केंद्र, विमर्श और जनसंपर्क के यूट्यूब चैनल के साथ सीएम मध्यप्रदेश (CMO Madhya Pradesh), जनसंपर्क (PRO) और स्कूल शिक्षा विभाग के फेसबुक (Facebook) और ट्विटर (Twitter) पेज पर भी होगा।
  • इसमें शासकीय शालाओं के 500 से अधिक छात्र-छात्राएँ दो दिवसीय कार्यक्रम में नृत्य, वादन, गायन और नाटकों की प्रस्तुति करेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
शासकीय स्कूलों को लेकर मप्र स्कूल शिक्षा विभाग की नई पहल, CM भी होंगे शामिल - MP Breaking News