Hindi News

MP: नगरीय निकायों को लेकर नई अपडेट, मंत्री ने दिए ये निर्देश, कांट्रेक्टर होंगे टर्मिनेट-ब्लैक लिस्ट!

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MP: नगरीय निकायों को लेकर नई अपडेट, मंत्री ने दिए ये निर्देश, कांट्रेक्टर होंगे टर्मिनेट-ब्लैक लिस्ट!

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के सभी नगरीय निकायों (MP Urban Bodies) को लेकर बड़ी खबर है।  नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह का बड़ा सामने आया है।उन्होंने निर्देश दिए है कि किसी भी नगरीय निकाय में पेयजल की समस्या नहीं हो और पेयजल प्रोजेक्ट में देरी पर कांट्रेक्टर को टर्मिनेट और ब्लैक लिस्ट किया जाए।

यह भी पढ़े.. KV Admission 2022: कक्षा 1 में एडमिशन पर अपडेट, 10 मई को जारी होगी तीसरी लिस्ट, ऐसे करें चेक

पेयजल व्यवस्था की समीक्षा के दौरान नगर निगम आयुक्त और मुख्य नगरपालिका अधिकारियों से अलग-अलग वीडियो काफ्रेंसिंग  के जरिए नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने कहा किकिसी भी नगरीय निकाय में पेयजल की समस्या नहीं होना चाहिए। जहाँ भी जरूरत हो पानी के टेंकर नागरिकों को से पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करें। इसके लिए बजट की कोई कमी नहीं है।  पेयजल परियोजनाओं में देरी करने वाले कांट्रेक्टर्स को टर्मिनेट अथवा ब्लैक-लिस्ट करें।

मंत्री सिंह ने कहा कि जिन नगरीय निकायों में 2 दिन छोड़कर पानी दे रहे हैं, वहाँ दूसरे दिन और जहाँ एक दिन छोड़कर पानी दे रहे हैं, वहाँ प्रतिदिन पेयजल की आपूर्ति करें। उन्होंने कहा कि अमृत प्रोजेक्ट के कंसल्टेंट समय पर रिपोर्ट दें। पर्याप्त पानी के स्त्रोत भी चिन्हित करें।उन्होंने पानखेडी (कालापीपल) में अमृत योजना के कार्य में देरी पर कंसल्टेंट और कांट्रेक्टर को ब्लैक-लिस्ट करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़े.. LPG Price Hike: महंगाई की मार, घरेलू गैस सिलेंडर फिर 50 रुपए महंगा, जानें नया रेट

मंत्री सिंह ने अधीक्षण यंत्री को 2 दिन मण्डीदीप में कैंप कर पेयजल योजना की समीक्षा कर काम में तेजी लाने और पुराने कांट्रेक्टर को ब्लैक-लिस्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुलताई में रेलवे लाइन के पास पाइप-लाइन डालने के संबंध में डीआरएम नागपुर से चर्चा की जाये।प्रमुख सचिव नगरीय विकास एंव आवास  मनीष सिंह ने नगर परिषद मेघनगर की पेयजल योजना का कार्य 15 दिन में पूरा करने के निर्देश दिये।

ग्वालियर में 6 साल बाद प्रतिदिन पेयजल

आयुक्तनगर निगम ग्वालियर ने बताया कि ग्वालियर में 6 साल बाद एक अपै्रल 2022 से प्रतिदिन पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री सिंह ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा इसका अनुसरण अन्य निगम भी करें।  कटनी में पेयजल की आपूर्ति प्रतिदिन करने के समुचित प्रबंध करें। नगर परिषद चांद जिला छिंदवाडा के पेयजल परियोजना में धीमी प्रगति पर पुन टेंडर जारी करने के निर्देश दिये। नगर परिषद न्यूटन चिचली में भी प्रतिदिन पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था करें।

8 मई को लाड़ली लक्ष्मी योजना फेज – 2 का शुभारंभ

नगरीय विकास मंत्री ने कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान 8 मई को शाम 6 बजे लाड़ली लक्ष्मी योजना फेज – 2 का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी नगरीय निकाय भव्य कार्यक्रम करें। छोटे निकायों में एक दो स्थानों तथा नगर निगमों में सेक्टरवार कार्यक्रम करें। कार्यक्रम में सभी लाड़ली लक्ष्मी, उनके माता-पिता, जन-प्रतिनिधि और गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया जाये। कार्यक्रम में शाम 6 से 6.30 बजे तक लाड़ली लक्ष्मी, के माता-पिता का सम्मान, 6.30 से 7 बजे तक जन-प्रतिनिधियों का सम्बोधन और 7 बजे भोपाल से मुख्यमंत्री का सम्बोधन होगा। इसकी रिपोर्ट मंत्री कार्यालय और संचालनालय को भेजें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews