
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अब मध्यप्रदेश में रांची से रेल रूट से ऑक्सीजन लाई जाएगी। इसके लिए भोपाल से रांची ऑक्सीजन एक्सप्रेस (Oxygen Express) चलेगी। इसे लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) ने केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) से चर्चा की और उन्होने इसके लिए अनुमति दे दी है। इसी के साथ बीएईएल भोपाल (BHEL) से और अधिक ऑक्सीजन आपूर्ति को लेकर भी केंद्र सरकार से चर्चा हुई है।
ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए सिंगापुर से क्रायोजेनिक टैंकर लेकर भारत पहुंचा वायुसेना का विमान
सीएम शिवराज ने बताया कि अब रांची से भोपाल के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलेगी। रेलमार्ग से टैंकरों द्वारा ऑक्सीजन लाई जाएगी। सरकार अब इसके लिये प्लान तैयार कर रही है कि ऑक्सीजन एक्सप्रेस कब आएगी-जाएगी, टैंकर किस साइज के होंगे। सीएम ने बताया कि उन्होने प्रकाश जावडेकर से भी बात की, जो स्वयं कोरोना पीड़ित हैं और एम्स में भर्ती हैं। उनसे भेल भोपाल में क्या और अधिक ऑक्सीजन सप्लाई मिल सकती है। इस बात को लेकर प्रकाश जावडेकर ने बीएचईएल के ईडी और अधिकारियों को इसे लेकर निर्देश दिए हैं। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर और थावरचंद गहलोत से भी ऑक्सीजन को लेकर चर्चा की जा रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ऑक्सीजन आपूर्ति के लिए सरकार तमाम प्रयास कर रही है। इसी के साथ दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता के लिए भी सरकार प्रयासरत है और विश्वास है कि जल्द ही कोरोना की बढ़ती रफ्तार को काबू में कर लेंगे।
आज मेरी रेल मंत्री श्री @PiyushGoyal जी से चर्चा हुई है। मैंने उनसे आग्रह किया कि एक 'ऑक्सीजन एक्सप्रेस' भोपाल से राँची चले, जिससे हम ऑक्सीजन टैंकर्स ला पाएँ। उन्होंने इसके लिए तत्काल स्वीकृति प्रदान की है। pic.twitter.com/HWoadzGJzE
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) April 24, 2021
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

