Hindi News

MP Weather Update : मप्र के इन जिलों में बारिश और ओले की संभावना, ऑरेंज अलर्ट

Written by:Pooja Khodani
Published:
MP Weather Update : मप्र के इन जिलों में बारिश और ओले की संभावना, ऑरेंज अलर्ट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।एक साथ 4 सिस्टम के एक्टिव होने और बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) से बड़े पैमाने पर नमी आने के चलते मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में एक बार फिर बारिश (Rain) का दौर शुरु हो गया है।पिछले चौबीस घंटे में कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि (hailstorm) हुई है। आज 17 फरवरी बुधवार (17 February Wednesday) को 5 संभागों और एक दर्जन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और बिजली गरजने के साथ ओले गिरने की भी संभावना है।मौसम विभाग ने आज कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert : मप्र में झमाझम का दौर शुरु, इन जिलों में बारिश और ओले की चेतावनी

मौसम विभाग (Weather Department) की माने तो अगले 24 घंटों में भोपाल-जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश (Rain) हो सकती है। उज्जैन को छोड़क 17 से 19 फरवरी के बीच  भोपाल (Bhopal), होशंगाबाद, रीवा(Rewa), जबलपुर(Jabalpur), सागर (Sagar), शहडोल संभाग के जिलों में बारिश और ओले गिरने की संभावना है। अन्य राज्यों से सटे होने के चलते इसका सबसे ज्यादा असर भोपाल, ग्वालियर(Gwalior), सागर, जबलपुर और चंबल संभाग में पड़ सकता है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert : अगले 24 घंटे में छाएंगे बादल, मप्र के इन जिलों में बारिश के आसार

22 फरवरी से तापमान (Temperature) में गिरावट के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है। 19 फरवरी से सिस्टम कमजोर पड़ते ही मौसम (Weather) साफ होने लगेगा।धूप निकलने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी और रात में गिरावट दर्ज हो सकती है।वही इस बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की पकी हुई गेहूं, चना और मसूर की फसलें (Crops) को नुकसान हो सकता है।

इन जिलो में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार

रीवा, शहडोल, जबलपुर, होशंगाबाद, सागर के संभागों के जिलों में।भोपाल, सीहोर, रायसेन और खंडवा जिलों में।

इन जिलों में बिजली चमकने और ओले गिरने की संभावना

शहडोल और होशंगाबाद संभागों के जिलों। रीवा, सतना, सागर, सिवनी, छिंदवाड़ा, दमोह, रायसेन, सीहोर, गुना, दतिया और भिंड आदि जिले।

इन जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने की संभावना

रीवा और सागर संभागों के जिलों। भोपाल, सीहोर और खंडवा जिला।

ओलावृष्टि से क्षति की भरपाई करेगी सरकार

दरअसल, कृषि मंत्री कमल पटेल (Agriculture Minister Kamal Patel) ने ओला-वृष्टि (Hail storm) की सूचना मिलने पर संबंधित जिलों के कलेक्टर और कृषि उप संचालकों (Collector and Deputy Director of Agriculture) को मौका-मुआयना कर सर्वे कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया है कि ओला-वृष्टि से रबी फसलों (Rabi crops)को हुई क्षति की भरपाई सरकार करेगी। गाँवों में क्षतिग्रस्त फसलों का आंकलन पंचायत प्रतिनिधियों (Panchayat Representatives ) की उपस्थिति में कराया जायेगा। प्रभावित किसानों को आरबीसी-6 (4) के अंतर्गत राहत प्रदान की जायेगी।

अन्य राज्यों का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक 17 फरवरी को पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि हो सकती है। 21 फरवरी तक फिर से एक बार उत्तरी भारत में बर्फबारी (Snowfall) शुरू हो सकती है। देश के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है।उत्‍तराखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। साथ ही आने वाले दिनों कोहरा भी इस राज्यों में परेशानी खड़ी कर सकता है।हिमाचल प्रदेश से लेकर जम्मू-कश्मीर तक बर्फबारी और हल्की से मध्य बारिश की चेतावनी दी गई है।

 WEATHER

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews