24 घंटे में रिकॉर्ड कोरोना संक्रमण के मामले, 4,14,188 के साथ अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा

24 घंटे में रिकॉर्ड कोरोना संक्रमण के मामले, 4,14,188 के साथ अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। पिछले 24 घंटों में देशभर में कोरोना (Corona) के अब तक के सर्वाधिक 4,14,188 मामले सामने आए हैं। ये एक डराने वाला आंकड़ा है क्योंकि देशभर में लगभग अधिकांश स्थानों पर लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू जारी है। इस सख्ती के बाद भी बढ़ते संक्रमण के मामले चिंताजनक है। ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार ने भी संकट खड़ा कर दिया है।

कोरोना इफेक्ट: कौन करेगा बच्चों की देखभाल, भर्ती होने से पहले बतानी होगी ये बात

देश में कोरोना का कहर जारी है। 24 घंटों में 18,26,490 टेस्ट हुए जिनमें रिकॉर्ड संक्रमण के केस दर्ज किए गए वहीं 3,915 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 10 दिन में कोरोना के कारण 36,110 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। लॉकडाउन और कोरोना कर्फ्यू के बाद भी इन आंकड़ों में कमी नहीं आ रही और किसी भी देश में कोरोना से होने वाली मौत का ये सबसे बड़ा आंकड़ा है। देश में 13 ऐसे राज्य हैं जहां 24 घंटे के भीतर 100 से अधिक मरीजों की मौत हुई है। वहीं बात करें वैक्सीनेशन की तो पिछले 24 घंटे में 23,70,298 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक कुल 16,49,73,058 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इस समय देश में 36,45,164 एक्टिव केस हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews