Hindi News

MP Board : स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला, निजी स्कूलों को मिलेगा लाभ

Written by:Pooja Khodani
Published:
MP Board : स्कूल शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला,  निजी स्कूलों को मिलेगा लाभ

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  मध्य प्रदेश के (Madhya Pradesh) स्कूल शिक्षा विभाग (School Education Department) ने निजी स्कूलों (Private Schools) को बड़ी राहत दी है। विभाग ने अशासकीय विद्यालयों की मान्यता के लिए नवीनीकरण की तारीख को 31 मार्च 2021 बढ़ा दिया है। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (Madhya Pradesh Board of Secondary Education-MP Board)) से संबद्ध समस्त अशासकीय विद्यालय आगामी 31 मार्च तक मान्यता नवीनीकरण का ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। मान्यता नवीनीकरण शुल्क एक मुश्त या तीन किश्तों में जमा किया जा सकेगा।

यह भी पढ़े… MP Board: 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग का बड़ा निर्णय

दरअसल, राज्य शासन ने कोविड-19 (COVID-19) संक्रमण और छात्रहित (Student) को दृष्टिगत रखते हुए यह निर्णय लिया है। इसके तहत मध्यप्रदेश माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शालाओं (Madhya Pradesh Secondary and Higher Secondary Schools) की मान्यता नियम, 2017 के अनुसार प्रचलित प्रक्रिया से छूट प्रदान करते हुए मान्यता नवीनीकरण को 31 मार्च 2022 तक की समयावधि के लिए मान्य किया गया है। इसके पूर्व ऑनलाइन आवेदन अपलोड करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2020 निर्धारित की गई थी जिसे बढ़ाकर 31 मार्च 2021 किया गया है। मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) से संबद्ध समस्त अशासकीय विद्यालय आगामी 31 मार्च तक मान्यता नवीनीकरण का ऑनलाइन आवेदन (Online Application) कर सकेंगे।

जिन अशासकीय विद्यालयों ने पूर्व के निर्देशों के अनुसार सशुल्क आवेदन किए थे और उनकी मान्यता नवीनीकृत की जा चुकी है, उसे यथावत मान्य किया गया है। जो अशासकीय विद्यालयों निर्धारित आवेदन एवं शुल्क जमा कर चुके हैं किंतु उनकी मान्यता का नवीनीकरण नहीं हुआ है, उन्हें पुनः शुल्क जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। वहीं निजी स्कूल को 1 साल में तीन किस्तों में नवीनीकरण की राशि जमा करने की छूट दी गई है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews