आंगनवाड़ी और स्कूलों को लेकर शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, इन जिलों को मिलेगा लाभ

cm shivraj

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। स्कूलों (School) और आंगनवाड़ी केन्द्रों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि तीन माह में डेढ़ लाख आँगनवाड़ी केन्द्रों (Anganwadi Centers) और स्कूलों में नल कनेक्शन लगाए जाएंगे। इसमें 75 हजार आँगनवाड़ी केन्द्रों और 75 हजार शालाओं में कनेक्शन लगाए जाएंगे। सरकार (Shivraj Government) का लक्ष्य तीन साल में एक करोड़ घरों तक टोंटी से जल (Water) प्रदान करने का है।

यह भी पढ़े… MP School: सरकारी स्कूलों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा फैसला

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक करोड़ क्रियाशील घरेलू नल कनेक्शन (FHTC) का लक्ष्य तेजी से कार्य कर प्राप्त किया जाये। 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत शाला एवं आँगनबाड़ी में नल से जल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। जनवरी से मार्च 2021 की अवधि में प्रदेश के डेढ़ लाख आँगनवाड़ी केन्द्रों और विद्यालयों में नल कनेक्शन लग जायेंगे। जल जीवन मिशन के अंतर्गत 10 योजनाओं से 4347 ग्राम लाभान्वित होंगे। ये योजनाएं गुना (Guna), अशोकनगर (Ashoknagar), शिवपुरी (Shivpuri), सिंगरौली (Singrauli), आगर (Agar), देवास (Dewas), सागर (Sagar) और धार (Dhar) में क्रियान्वित होंगी।

यह भी पढ़े… इस बात से CM शिवराज सिंह चौहान हुए नाराज, IG को दिए यह सख्त निर्देश

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की आबादी को घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से वर्ष 2023 तक 55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन के मापदंड से गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध करवाने का लक्ष्य प्राप्त किया जाए। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में वर्ष 2020-21 में 26 लाख घरेलू कनेक्शन देने का लक्ष्य है। इसी तरह वर्ष 2021-22 में 33 लाख, वर्ष 2022-23 में 28 लाख और वर्ष 2023-24 में 14 लाख कनेक्शन देने का लक्ष्य हैं। भारत सरकार से प्राप्त राशि और किए गए व्यय के आधार पर मध्य प्रदेश बड़े राज्यों में दूसरे क्रम पर है जहां 378 करोड़ रुपए की राशि व्यय की गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
आंगनवाड़ी और स्कूलों को लेकर शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान, इन जिलों को मिलेगा लाभ - MP Breaking News