पूर्व मंत्री उमंग सिंघार कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

उमंग सिंघार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश (MP) में उपचुनाव (By-election) की सियासी सरगर्मियों के बीच बड़ी खबर मिल रही है। कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार (Umang Singhar) कोरोना के शिकार हो गए है, उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इस बात की जानकारी खुद सिंघार ने ट्वीट कर दी है।

यह भी पढ़े…पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के खिलाफ एफआईआर, गरमाई सियासत

पूर्व वनमंत्री उमंग सिंघार ने एक वीडियो ट्वीट कहा कि उनकी रिपोर्ट जांच में कोरोना पॉजिटिव आई है।  इस मुश्किल समय में आपका साथ और स्नेह मेरी सबसे बड़ी ताक़त है। जल्द स्वस्थ होकर आपके बीच आऊंगा। साथ ही उन्होंने लोगों से खुद का और प्रियजनों का ध्यान रखने की अपील की।

कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने की अपील – उमंग सिंघार

इसके अलावा  सिंघार ने बदनावर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी कमल सिंह पटेल को जितवाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मैं एक दिन बाद ही बदनावर आने वाला था पर कोरोना के प्रकोप से बच नहीं सका लेकिन मुझे बदनावर की जनता और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पूरा भरोसा है कि बदनावर की जनता कांग्रेस के कमल सिंह पटेल को भारी मतों से जिताएगी। रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद आप सब के बीच जल्द उपस्थित होंगे  पूर्व वनमंत्री उमंग सिंघार को इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

बता दे कि मध्यप्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में 1575 मरीज नए कोरोना संक्रमित सामने आए है।। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1 लाख 46 हजार 820 हो गई। वहीं दूसरी ओर 25 कोरोना मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 2,624 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews