MP Breaking News
Google पर फॉलो करें

MP Weather Alert: नौतपे के बीच मध्य प्रदेश के इन संभागों में बारिश के आसार

up weather update

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मौसम (Weather Update) में बदलाव का दौर जारी है। एक तरफ पूरे देश में आज से नौतपा शुरु हो गया है, वही दूसरी तरफ Cyclone Yaas  का खतरा मंडराने लगा है। इसी बीच मौसम विभाग (Weather Department) ने मध्य प्रदेश के 5 संभागों के जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। वही बिजली गिरने और चमकने के भी आसार है, इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Weather Alert: अगले 48 घंटों में Cyclone Yaas का दिखेगा असर, इन राज्यों में भारी बारिश के आसार

मौसम विभाग (Weather Alert) ने आज मंगलवार को शहडोल, रीवा, जबलपुर, होशंगाबाद और सभांगों के जिलों में बारिश की संभावना जताई है और वही इन संभागों के जिलों में गरज चमक के साथ बिजली चमकने और गिरने के भी आसार है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।इधर, 1 जून को केरल में मानसून (Monsoon 2021) के दस्तक देते ही मप्र के इंदौर में 20 जून के आसपास आने की संभावना है।

यह भी पढ़े.. Rare Coins : इस एक रुपये के सिक्के के मिलेंगे 1 लाख, यहां क्लिक कर जानें कैसे

मौसम विभाग (Weather Forecast)  की मानें तो अगले 24 घंटे में Cyclone Yaas  बेहद गंभीर चक्रवात तूफान में तब्दील हो जाएगा और बुधवार को बंगाल और ओडिशा के तट पर पहुंचेगा।ऐसे में आज ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं।वही 26 मई को यह उड़ीसा के बालासौर तट से टकराएगा, जिसके कारण आधे पश्चिमी मप्र में पूर्वी हवाएं तो आधे में उत्तरी हवाएं चलेगी। इसका असर से 28 मई तक पूर्वी मध्यप्रदेश में रहेगा और नमी के चलते इंदौर, जबलपुर व होशंगाबाद संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, यास का असर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी और तमिलनाडु के तटों पर दिखेगा और झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार के साथ-साथ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 26 मई को संथाल इलाके को छोड़कर झारखंड के लगभग 16 जिलों में भारी बारिश की चेतवानी है। इस दौरान 90 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा के भी चलाने की संभावना है।इसके अलावा यूपी-बिहार में भी इसका असर देखने को मिल सकता है, अगले 48 घंटों में यूपी और बिहार में भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

weather weather weather

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
MP Weather Alert: नौतपे के बीच मध्य प्रदेश के इन संभागों में बारिश के आसार - MP Breaking News