MP Weather Update: बड़े तालाब-बरगी का जलस्तर बढ़ा, मप्र के इन जिलों में बारिश का अलर्ट

imd weather alert

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। वर्तमान में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है, लेकिन वातावरण में नमी के चलते मध्य प्रदेश (MP Weather) के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। वही जबलपुर-इंदौर में बौछारें पड़ रही है तो मानसून (Monsoon 2021) के कमजोर पड़ने से  दिल्ली की तरह ग्वालियर में उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। इधर, संडे लॉकडाउन अनलॉक के बीच मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज रविवार को सभी संभागों के जिलों में बारिश और गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई है।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के सभी संभागों में बारिश के आसार, जानें अपने जिले का हाल

मौसम विभाग (MP Weather Alert) की मानें तो रविवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर होशंगाबाद, सागर, रीवा एवं शहडोल संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश होने के आसार हैं। वही इन संभागों के जिलों में बिजली चमकने और गिरने की संभावना है।वही 18 प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने के भी आसार है।इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग (Weather Forecast) के अनुसार, वर्तमान में अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में कोई प्रभावी वेदर सिस्टम मौजूद नहीं हैं, वही 3-4 दिनों से बारिश का कारण बने झारखंड पर बना ऊपरी हवा का चक्रवात भी अब कमजोर पड़ने लगा है, जिसके कारण तेज बारिश का अचानक दौर धीमा हो गया है।  इसके अलावा मानसून ट्रफ भी हिमालय की तराई की तरफ खिसक रहा है, जिसके चलते MP में तेज बौछारें पड़ने के आसार कम हो गए है। हालांकि आने वाले दिनों नए सिस्टम के एक्टिव होते ही फिर झमाझम बारिश का दौर शुरु होने की संभावना है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान (Weather Update) है कि अगले 24 घंटों तक उत्तराखंड में भारी से भारी बारिश की आशंका है। देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत और पिथौरागढ़ में भारी बारिश हो सकती है और इस कारण यहां पर तेज बिजली चमकने के साथ-साथ बिजली चमक सकती है और इस वजह से मौसम विभाग ने यहां ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है।स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड, पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, तटीय ओडिशा, तेलंगाना, पूर्वोत्तर भारत, तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों, विदर्भ के कुछ हिस्सों और कोंकण और गोवा में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर कुछ देर के लिए तेज बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश के बांध-तालाबों की स्थिति

भोपाल के बड़े तालाब की बात करें तो यहां 15 जून को तालाब का जलस्तर 1660 फीट था, जो 25 जून की शाम तक 1660.30 फीट पर पहुंच गया है। वहीं, दूसरी ओर कोलार, कलियासोत व केरवा डैम को अभी तेज बारिश का इंतजार है। जबलपुर के बरगी डैम का जलस्तर 414.95 मीटर पर पहुंच चुका है। इस डैम की 422 मीटर तक जल क्षमता है।जलस्तर बढ़ने पर गेट खोलकर डैम से पानी छोड़ा जाएगा।होशंगाबाद के तवा डैम का जलस्तर 10 जून को 1110 फीट था, जो 26 जून सुबह तक 1122.50 फीट पर पहुंच गया है।

यह भी पढ़े… 1 जुलाई से होने जा रहा है बड़ा चेंज, Bank-Driving Licence समेत ये सभी नियम बदलेंगे

वही नर्मदा नदी का जलस्तर 284.73 फीट से बढ़कर 285.59 फीट हो गया है। इसी प्रकार रायसेन जिले में आने वाले बारना डैम का जलस्तर 344.63 फीट पर आ गया है। इसके अलावा 10 से 19 जून तक ताप्ती नदी का जलस्तर एक मीटर बढ़कर 215.660 मीटर हो गया था। गुरुवार को ताप्ती के जलस्तर में मामूली (RAIN) बढ़ोतरी हुई। इसका जलस्तर 216.070 मीटर था, जबकि 26 जून की सुबह 8 बजे तक नदी जलस्तर 215.970 मीटर रहा।

weather

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews
MP Weather Update: बड़े तालाब-बरगी का जलस्तर बढ़ा, मप्र के इन जिलों में बारिश का अलर्ट - MP Breaking News