Hindi News

MP Weather : सोमवार से मौसम बदलने के आसार, मप्र के इन जिलों में बारिश की संभावना

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
MP Weather : सोमवार से मौसम बदलने के आसार, मप्र के इन जिलों में बारिश की संभावना

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मौसम (Weather) में बदलाव के संकेत मिले है।मौसम विभाग (Weather Department)  की मानें तो सोमवार को MP में एक पूर्वी हवा की ट्रफ (द्रोणिका लाइन) बनने के चलते बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) से नमी मिलने की संभावना है। इसके कारण 17 फरवरी से लेकर 19 फरवरी के बीच प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने के आसार है।वही 20 फरवरी के बाद तापमान (Temperature) में गिरावट भी देखने को मिल सकती है।

यह भी पढ़े… MP Weather Update : मप्र में 48 घंटों बाद बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार, इस सिस्टम के एक्टिव होने से राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। वही कुछ स्थानों पर रुक-रुक कर बौछारें और बिजली गरजने के भी आसार हैं। 16 से 19 फरवरी के बीच प्रदेश के भोपाल (Bhopal), होशंगाबाद, इंदौर (Indore), उज्जैन (Ujjain), जबलपुर(Jabalpur), शहडोल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछार के आसार है। इसका सबसे ज्यादा असर भोपाल, ग्वालियर(Gwalior), सागर, जबलपुर और चंबल संभाग में पड़ सकता है।

मप्र के इन जिलों में तापमान में उतार-चढ़ाव

मध्‍य प्रदेश में दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है।रविवार को सबसे ज्यादा होशंगाबाद में 16.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके बाद इंदौर और भोपाल में यह 16-16 डिग्री रहा। रात का सबसे कम तापमान रीवा में 9.6 और उमरिया में 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को खंडवा में तो दिन का अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि रात में पारा 13.4 तक आया।प्रदेश के 20 जिलों में यह सामान्य से 0 से लेकर 4 डिग्री के पार पहुंच गया। वहीं सात जिलों में यह सामान्य से कम रहा।

ऐसा रहेगा अन्य राज्यों का हाल

भारतीय मौसम विभाग IMD की माने तो मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में 16 से 20 फरवरी के बीच  बारिश हो सकती है। वही पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय हो सकता है।वही नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते उत्तराखंड (Uttarakhand)के उत्‍तरी इलाकों में 14 से 16 फरवरी के बीच भी बारिश या बर्फबारी(Snowfall) होने की संभावना है।फरवरी के आखरी सप्ताह यानि 21 के बा में उत्‍तराखंड में तेज बर्फबारी होने की आशंका है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews