Hindi News

7 जिलों में वीकली पॉजिटिविटी रेट 10%, सीएम शिवराज सिंह बोले-सीधी पर विशेष ध्यान दें

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
7 जिलों में वीकली पॉजिटिविटी रेट 10%, सीएम शिवराज सिंह बोले-सीधी पर विशेष ध्यान दें

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने सीधी जिले (Sidhi district पर विशेष ध्यान देने, शहडोल में बेड्स और उमरिया में टेस्टिंग बढाने के निर्देश दिए है।सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सीधी जिले में 7 दिन की औसत पॉजिटिविटी 27% होने से वहाँ विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। जिले के ग्रामीण अंचलों में संक्रमण अधिक होने से वहाँ किल कोरोना अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 08 जिलों में नए प्रकरणों की संख्या 200 से अधिक है तथा 7 जिलों में वीकली पॉजिटिविटी रेट 10% से नीचे आ गई है।

यह भी पढ़े.. मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका, इन पदों पर निकली है भर्ती

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शहडोल जिले की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि वहाँ आईसीयू बेड्स की संख्या बढ़ाई जाए।  2-4 दिन में 20 आईसीयू बेड्स एवं 30 ऑक्सीजन बेड्स बढ़ जायेंगे। जिले के प्रतिदिन औसत प्रकरण 177 है, ग्रोथरेट 2.5% है तथा वीकली पॉजिटिविटी रेट 17.4% है।वही उमरिया जिले की समीक्षा के दौरान टेस्टिंग बढ़ाने के निर्देश दिए। किल कोरोना एवं कोरोना कर्फ्यू (Corona Curfew) के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से संक्रमण को सख्ती से रोका जाए। ऑक्सीजन बेड्स बढ़ायें। उमरिया में प्रतिदिन औसत 114 प्रकरण आ रहे हैं। वहाँ की ग्रोथ रेट 2.3% तथा साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 21.6% है।

सीएम शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश में पॉजिटिव प्रकरणों एवं सक्रिय प्रकरणों में कमी आ रही है। प्रदेश में नए कोरोना प्रकरण 9 हजार से नीचे आ गए हैं।किल कोरोना अभियान एवं कोरोना कर्फ्यू के प्रभावी क्रियान्वयन से संक्रमण को निरंतर कम किया जाए तथा जिन जिलों में संक्रमण कम है, वहाँ संक्रमण शून्य किया जाए। सभी जिलों में पर्याप्त संख्या में टेस्‍ट किए जायें तथा होम आइसोलेशन की व्यवस्था परफेक्ट हो।प्रदेश के 7 जिलों छिंदवाड़ा, गुना, भिंड, बुरहानपुर, अशोकनगर, खंडवा, अलीराजपुर की साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत से कम है। अलीराजपुर जिले की आज का पॉजिटिविटी रेट 2.5% है।

यह भी पढ़े.. 17 मई के बाद इन जिलों में क्रमश हट सकता है कोरोना कर्फ्यू, सीएम ने दिए संकेत

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अनूपपुर जिले तथा जहाँ आवश्यकता हो वेंटीलेटर ऑपरेटर तुरंत रख लिए जायें। चिकित्सा सेवा चुस्त-दुरूस्त हो। कलेक्टर्स आवश्यकतानुसार चिकित्सा स्टाफ संविदा पर रख लें। हर जिले में हेल्थ सर्विसेज का विस्तार किया जाए।खंडवा जिले में उत्कृष्ट कार्य के लिए संबंधित सभी की सराहना की। खंडवा में प्रतिदिन औसत 21 प्रकरण आ रहे हैं, ग्रोथ रेट 0.6% तथा साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 4.3% है।  खंडवा जिला प्रशासन, जन-प्रतिनिधियों एवं जनता के समन्वय से कोरोना संक्रमण नियंत्रित करने के कार्य का उत्तम उदाहरण है। बुरहानपुर जिले ने भी कोरोना नियंत्रण में बेस्ट कार्य किया है। दोनों जिलों का पृथक प्रेजेन्टेशन रखा जाए, जिससे अन्य जिले अनुकरण कर सकें।

पिछले 24 घंटे में 9 हजार से कम नए केस

बता दे कि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में 8970 कोरोना के नए प्रकरण आए हैं। एक्टिव प्रकरण 1 लाख 9 हजार 928 हैं। पिछले 24 घंटे में रिकवरी 10 हजार 324 है। एक्टिव प्रकरणों की संख्या में 1438 की कमी आयी है। प्रदेश की ग्रोथ रेट 1.6% तथा साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 16.5% है।प्रदेश के 8 जिलों में ही अब 200 से अधिक नए प्रकरण आए हैं। इंदौर में 1597, भोपाल में 1304, जबलपुर में 666, ग्वालियर में 492, रतलाम में 335, शिवपुरी में 279, उज्जैन में 273 एवं रीवा में 249 नए प्रकरण आए हैं।

 

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews