गर्मियों में खूब पिएं गन्ने का रस, फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान

sugarcane juice

हेल्थ, डेस्क रिपोर्ट। गर्मियों(Summer 2022) में घर से निकलें तो कुछ ही दूरी पर जगह जगह गन्ने के रस (sugarcane juice) के ठेले जरूर नजर आने लगेंगे। जाहिर है ये आप को ललचाएंगे भी कि ज्यादा नहीं तो एक ग्लास या कुछ घूंट पिकर तो गला तर कर ही लें। अब यदि आप शुगर बढ़ने के डर से या मोटापे के डर से गन्ने के रस से दूरी बना रहे हों तो ये फिक्र छोड़ दें।

यह भी पढ़े.. शिवराज सरकार की बड़ी तैयारी, 29 मार्च को होगा कार्यक्रम, युवाओं को मिलेगा लाभ

वैसे भी गन्ना नेचुरल शुगर है इसलिए ज्यादा नुकसान नहीं करता. डाइट करने वाले भी बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए गन्ने का रस पी सकते हैं। संतुलित मात्रा में गन्ने का रस नुकसान नहीं करेगा. इसके अलावा भी सेहत के लिए गन्ने का रस बहुत फायदेमंद है।

जानें क्या है गन्ने के रस पीने के फायदे

डिहाइड्रेशन से राहत

शरीर को हाइड्रेट रखने में गन्ने का रस बहुत कारगर है। गर्मियों के मौसम में शरीर को ज्यादा से ज्यादा पानी की जरूरत होती है। गला सूखना ही सिर्फ पानी की कमी की निशानी नहीं होती।पूरे शरीर को हाइड्रेट रखना जरूरी है। इस काम के लिए एक गिलास गन्ने का रस ही काफी है।

आयरन की कमी होगी दूर

आयरन की कमी हो तो भी गन्ने का रस पीना फायदेमंद है। वैसे गन्ने में आयरन के अलावा पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे बहुत से पोषक तत्व होते हैं जो खून बनाने में अहम योगदान देते हैं। आयरन तो इसमें सबसे ज्यादा जरूरी है, जिन महिलाओं को खून की कमी हो वो गन्ने का रस पीकर इसका फायदा उठा सकती हैं।

कोल्ड ड्रिंक की जगह गन्ना

अक्सर गर्मी से लड़ने के लिए लोग कोल्ड ड्रिंक पीना बेहतर समझते हैं, जबकि कोल्डड्रिंक में कई आर्टिफिशियल इनग्रेडिएंट्स होते हैं, उसके मुकाबले गन्ना नेचुरल ड्रिंक है जो किसी भी कोल्ड ड्रिंक से बेहतर तरीके से शरीर को तर करता है। किसी तरह का मूत्र विकार होने पर भी गन्ने का रस पिएं, राहत मिलेगी।

डाइबिटिक रोगियों के लिए

गन्ने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, इसलिए डायबिटीज के मरीज भी संतुलित मात्रा में गन्ने का रस पी सकते हैं।

पीलिया पीड़ित होने पर

पीलिया होने पर भी गन्ने का रस पीने की सलाह ही मिलती है।गन्ने के रस से लिवर को फायदा होता है। लिवर मजबूत होने से पीलिया से भी जल्द राहत मिलती है।

जरूर ध्यान रखें

हालांकि गन्ने का रस का सेवन करने से पहले ये जांच करना भी बहुत जरूरी है कि आप जहां से भी गन्ने का रस पी रहे हैं वहां पूरी तरह साफ सफाई हो। गन्ने का रस निकालने की चरखी भी ठीक से साफ हो रही हो।साफ सफाई से समझौता बिलकुल न करें। हो सकता है इस वजह से आपको फायदे की जगह नुकसान का सामना करना पड़े।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews