Hindi News

FDDI Recruitment: युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, मिलेगी अच्छी सैलरी, जाने डीटेल

Published:
FDDI Recruitment: युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, मिलेगी अच्छी सैलरी, जाने डीटेल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में फुटवियर डिजाइन और डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट ने भर्ती (FDDI Recruitment) के नोटिफिकेशन जारी किए हैं, जिसके मुताबिक मैनेजर और लैब असिस्टेंट समेत अन्य कई पदों पर भर्ती निकली है।  उम्मीदवार 2 मई,2022 तक आवेदन कर सकते हैं। कुल वैकेंसी की संख्या 53 है।

पात्रता और आयु सीमा

आठवीं पास/दसवीं पास/12वीं पास/ B.E/ B.tech/ M.sc/ M.tech वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम (minimum) 30 साल और अधिकतम (maximum) 55 साल है। हालांकि सरकारी नियमों के तहत आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को छूट भी दी जाएगी।

यह भी पढ़े… Government Job: बैंक ऑफ इंडिया में निकली बंपर भर्ती, कुल वैकेंसी 696, जाने डीटेल

आवेदन, चयन और वेतन

आवेदन करने के लिए किसी प्रकार के आवेदन शुल्क के भुगतान की जरूरत नहीं होगी। उम्मीदवारों का चयन एक इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। वेतन की बात करें तो नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को ₹22000 से लेकर ₹110000 तक की सैलरी दी जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन देख सकते हैं: official notification

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews