Hindi News

IBPS SO Recruitment: यहाँ 710 पदों पर निकली भर्ती, 1 नवंबर से करें आवेदन, जानें आयु-पात्रता और नियम

Published:

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS SO Recruitment) ने नई भरी के नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। अधिसूचना के मुताबिक स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 1 नवंबर यानी कल से शुरू हो होगी। सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवार 21 नवंबर 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

वैकेंसी की संख्या

कुल वैकेंसी की संख्या 710 है। आईटी ऑफिसर के लिए 44, एग्रीकल्चर फील्ड ऑफिसर के लिए 516, राजसभा अधिकारी के लिए 25, लॉ ऑफिसर के लिए 10 और पर्सनल ऑफिसर के लिए 15 पद रिक्त हैं।

यह भी पढ़ें…RBI कल से शुरू करेगा डिजिटल रुपया, शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट, 9 बैंकों को मिली जिम्मेदारी, पढ़ें पूरी खबर

योग्यता और आयु सीमा

विभिन्न पदों के लिए विभिन्न पदों के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। जिसकी जानकारी उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन में मिल जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की निर्धारित आयु सीमा न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 30 साल है।

चयन प्रक्रिया और आवेदन

उम्मीदवारों का चयन प्रीलीम्स परीक्षा, मेंस परीक्षा, इंटरव्यू और प्रोविजनल एलॉटमेंट के आधार पर की जाएगी। उम्मीदवार ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट  https://www.ibps.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए एससी, एसटी पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 175 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं अन्य कैटेगरी के उम्मीदवारों को 850 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews