MPPSC : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सूचना, एडमिट कार्ड जारी, 28 अगस्त को होगी परीक्षा, 129 पदों पर होनी है भर्ती

MPPSC Exam 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों (MPPSC Candidates) के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। दरअसल एमपीपीएससी (MPPSC) में पशु चिकित्सक सर्जन परीक्षा 2021 (Veterinary Assistant Surgeon exam) के लिए एडमिट कार्ड (Admit card) जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार एमपीपीएससी ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दे की परीक्षा की तारीख 28 अगस्त निर्धारित की गई है। एमपीपीएससी द्वारा पशु चिकित्सा सहायक सचिव परीक्षा 2021 के लिए नोटिफिकेशन 2021 में जारी किया गया था। इसके लिए कुल 129 पदों पर भर्ती की जाएगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Read More :  मंडला : BSF के जवान गिरिजेश कुमार उदडे बांग्लादेश सीमा के पास आतंकी हमले में शहीद, रविवार को होगा अंतिम संस्कार

एमपीपीएससी पशु चिकित्सा सहायक सर्जन परीक्षा 28 अगस्त (रविवार) को आयोजित की जाएगी। MPPSC ने राज्य पशुपालन और डेयरी विभाग में पशु चिकित्सा सहायक सर्जन की कुल 129 पदों पर भर्ती होगी। वहीँ उम्मीदवारों का चयन साक्षात्कारऔर दस्तावेज़ सत्यापन के बाद किया जायेगा ओएमआर-आधारित लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं
  • ‘एडमिट कार्ड’ सेक्शन में जाएं और राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिंक पर क्लिक करें (जब उपलब्ध हो)
  • लॉगिन करने के लिए आपके आवेदन संख्या, जन्म तिथि की कुंजी
  • एडमिट कार्ड चेक करें और डाउनलोड करें
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें

Link

https://www.mponline.gov.in/Portal/Examinations/MPPSC/2022/AdmitCard/VAS21Login.aspx

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews