Hindi News

Sarkari Naukari: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में निकली कई पदों पर भर्ती, 11 नवंबर से पहले करें आवेदन, जानें डिटेल्स

Published:

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। सेंट्रल यूनिवर्सिटी, हरियाणा ने भर्ती (Central University Haryana Recruitment) के नोटिफिकेशन हाल ही में जारी कीये हैं। अधिसूचना के मुताबिक प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति होगी। कुल वैकेंसी की संख्या 31 है। प्रोफेसर पद पर 11, एसोसिएट प्रोफेसर पद पर 17 और असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर 3 वैकेंसी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इच्छुक उम्मीदवार 11 नवंबर, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता

विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए योग्यता भी अलग निर्धारित की गई है। योग्यता और अनुभव सभी पदों के लिए यूजीसी निर्देशों के अनुसार तय की गई है। योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार सेंट्रल यूनिवर्सिटी हरियाणा के ऑफिशियल वेबसाईट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को आप फॉलो कर सकते हैं।

  • सबसे पहले सेंट्रल यूनिवर्सिटी हरियाणा के वेबसाईट https://www.cuh.ac.in/ पर जाए।
  • फिर “Recruitment”  सेक्शन पर जाए।
  • यहाँ आपको भर्ती का नोटिफिकेशन “Advt.No.CUH/02/R/T/2022” दिखेगा।
  • आपको यहाँ ऑनलाइन अप्लाइ का लिंक भी दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
  • फिर सेंट्रल यूनिवर्सिटी हरियाणा का ऑफिशियल नोटिफिकेशन का पीडीएफ़ अलग विंडो में खुलेगा।
  • ऑफिशियल नोटिफिकेशन में आपको “Click Here To Apply Online” का ऑप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक करें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews