MP Breaking News

SSC CPO Exam: सिटी स्लिप ऐसे करें डाउनलोड, 9 दिसंबर से परीक्षा, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड?

एसएससी सीपीओ परीक्षा का आयोजन 9 दिसंबर से 12 दिसंबर 2025 तक कंप्यूटर बेस्ड मोड (CBE) में किया जाएगा।एडमिट कार्ड जल्द जारी किए जाएंगे।
SSC CPO 2025

SSC CPO Exam 2025: अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। कर्मचारी चयन आयोग ने दिल्ली पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में उप-निरीक्षक परीक्षा (कंप्यूटर आधारित परीक्षा) 2025 के लिए एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर अपने परीक्षा शहर की जानकारी हासिल कर सकते हैं।इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों ने निर्धारित अंतिम तिथि 21 नवंबर 2025 तक सेल्फ-स्लॉट बुकिंग नहीं की थी वे 4 दिसंबर तक लाभ उठा सकते है।आयोग ने सेल्फ-स्लॉट सिलेक्शन विंडो को फिर से खोल दिया है । ध्यान रहे सेल्फ स्लॉट बुकिंग करना अनिवार्य है, अन्यथा एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं किये जायेंगे। एसएससी सीपीओ एडमिट कार्ड परीक्षा से 3-4 दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से डाउनलोड कर सकेंगे।

दिसंबर में होगी SSC CPO परीक्षा

दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर और सेंट्रल पुलिस आम्र्ड पुलिस फॉर्स एग्जामिनेशन, (पेपर-I) की नौ दिसंबर से 12 दिसंबर तक परीक्षा ली जाएगी। एग्जाम का यह शेड्यूल अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in से चेक कर सकते हैं। परीक्षा तिथि से करीब 3-4 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी होंगे।इस भर्ती के तहत दिल्ली पुलिस सब इंस्पेक्टर के 212 पद और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के सब इंस्पेक्टर के 2861 पदों को भरा जाएगा। पेपर 1 – कंप्यूटर आधारित परीक्षा, PET / PST टेस्ट, पेपर 2 – कंप्यूटर आधारित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

SSC CPO Exam City 2025: ऐसे करें डाउनलोड

  • स्टेप 1. SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • स्टेप 2. Important Links सेक्शन में जाएं।
  • स्टेप 3. “Download CPO SI Exam City Details” लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4. अब डैशबोर्ड पेज खुलेगा।
  • स्टेप 5. यहां अपनी जानकारी भरें, जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि
  • स्टेप 6. आपकी एग्जाम सिटी, परीक्षा तिथि और शिफ्ट स्क्रीन पर दिख जाएगी।
  • स्टेप 7. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट से PDF भी डाउनलोड कर सकते हैं।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews
SSC CPO Exam: सिटी स्लिप ऐसे करें डाउनलोड, 9 दिसंबर से परीक्षा, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड? - MP Breaking News