Hindi News

UPSC ने निकाली 538 पदों पर भर्ती, 3 जुलाई तक करें आवेदन, 25 रुपये फीस, जानें डिटेल 

Published:
यूपीएससी ने 500 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए एप्लिकेशन प्रोसेस शुरू कर दिया है। उम्मीदवारों की नियुक्ति विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में होगी। आइए जानें कौन और कैसे फॉर्म भर सकते हैं?

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने विभिन्न पदों पर जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर, रीजनल डायरेक्टर, ऑपरेशंस ऑफिसर, सेफ्टी ऑफिसर, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट इंजीनियर समेत विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। सभी पदों के लिए योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया भी अलग-अलग निर्धारित की गई है, जिसकी जानकारी अधिकार अधिसूचना में दी गई है। इसलिए फॉर्म भरने से पहले सभी उम्मीदवारों को इसे पढ़ने की सलाह दी जाती है।

आवेदन प्रक्रिया 13 जून से लेकर 3 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.nic.in/ पर जाकर फॉर्म भरा जा सकता है। रिक्त पदों की संख्या कुल 538 है। वैकेंसी 30 अलग-अलग विभागों और मंत्रालयों में विभाजित किया गया है। आवेदन शुल्क 25 रुपये है। वीजा/ मास्टर/ रुपे क्रेडिट या डेबिट कार्ड/यूपीआई या इंटरनेट बैंकिंग का भुगतान किया जा सकता है। एससी/एसटी/PwD और महिला उम्मीदवारों को किसी प्रकार की फीस नहीं देनी होगी।

कौन भर सकता है फॉर्म?

विभिन्न पदों के लिए अनुभव और शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग है। नोटिफिकेशन के अनुरूप निर्धारित विषय में एमएससी/मास्टर्स डिग्री/बीई/बीटेक/LLB/ग्रेजुएट/MCA/एमबीबीएस डिग्री होल्डर्स आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में 2-5 वर्ष का अनुभव भी होना चाहिए। निर्धारित अधिकतम आयु सीमा 30 से लेकर 59 वर्ष के बीच है, जो पोस्ट पर निर्भर करेगी।

जूनियर साइंटिफिक ऑफिसर, अस्सिटेंट इंजीनियर, सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर, अस्सिटेंट बोटैनिस्ट, असिस्टेंट डायरेक्टर ग्रेट-2, अस्सिटेंट माइनिंग जियोलॉजिस्ट, मिनरल ऑफिसर इंटेलिजेंस और अस्सिटेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के लिए निर्धारित आयु सीमा अधिकतम 30 वर्ष है। जबकि कंसलटेंट प्रिंसिपल सीनियर, प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और  रीजनल डायरेक्टर समेत कुछ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 50 वर्ष है।

चयन प्रक्रिया और वेतन 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा या इंटरव्यू के आधार पर होगा। यूपीएससी ने नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया है कि यदि चयन प्रक्रिया में पहला चरण भर्ती परीक्षा का होगा, तो दूसरा चरण इंटरव्यू का होगा। कुछ पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन सिर्फ इंटरव्यू के आधार पर भी हो सकता है, जो 100 अंक का होगा।  जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता अंक 50, ओबीसी के लिए 45 और एससी/एसटी/PH के लिए 40 है। नियुक्ति के बाद उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के लेवल 7 से लेकर लेवल 14 के बीच वेतन दिया जाएगा।

ऐसे करें आवेदन 

  1. यूपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. दिशा निर्देशों को पढ़ने के बाद URN और अकाउंट क्रीऐट करें।
  3. फिर जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें। इसके बाद आवेदन पत्र को भरें।
  4. जरूरी दस्तावेजों, हस्ताक्षर और फोटोग्राफ को अपलोड करें।
  5. शुल्क भुगतान करें।
  6. फॉर्म जमा करने के बाद जमा किए गए एप्लिकेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास रख लें।
AdvtNo-06-2026-Engl-120626
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews