Hindi News

Plus size दुल्हनों के लिए स्टाइल टिप्स बने अफसाना खान के ब्राइडल लुक, ऐसे दिख सकती हैं खूबसूरत

Written by:Amit Sengar
Published:
Plus size दुल्हनों के लिए स्टाइल टिप्स बने अफसाना खान के ब्राइडल लुक, ऐसे दिख सकती हैं खूबसूरत

जीवनशैली,डेस्क रिपोर्ट। शादी में चंद दिन बचे हों तो दुल्हन की सबसे बड़ी फिक्र ये होती है कि वो इस मौके पर सबसे खूबसूरत नजर आए, इस चक्कर में न जाने कितनी सिटिंग्स फेशियल की होती हैं, न जाने कितने ट्रिटमेंट पर चर्चा होती है और, अगर वजन जरा ही ज्यादा हो तो सबसे ज्यादा सुझाव और चिंता भी वजन घटाने की ही होती हैं ताना ये होता है कि मोटी लड़की पर कौन सा लिबास फबेगा।

यह भी पढ़े…खंडवा : वनमंत्री के नाम से अभद्रता करने वाला प्रधान आरक्षक निलंबित

प्लस साइज गर्ल्स के लिए अपने अनुसार डिजाइनर ड्रेस चुनना और उसके साथ सही ज्वैलरी पेयर करना सबसे बड़ा चैलेंजो होता है बिग बॉस फेम पंजाबी सिंगर अफसाना खान (afsana khan) की ब्राइडल ड्रेसेस इस मामले में स्टाइल टिप्स का काम कर सकती हैं अफसाना खान हाल ही में शादी के बंधन में बंधी हैं हर सेरेमनी में अलग लुक के साथ अफसाना काफी एलिगेंट भी नजर आई हैं उनकी अलग अलग स्टाइल्स को देखकर प्लस साइज ब्राइड्स स्टाइल टिप्स ले सकती हैं।

यह भी पढ़े…जबलपुर एटीएम कैश वैन लूटने वाले आरोपियों का 11 दिन बाद मिला सुराग, तलाश जारी

हल्दी वाला लुक
हल्दी सेरेमनी के लिए अफसाना खान ने भी पीला रंग ही चुना. तड़कते भड़कते पीले की जगह उन्होंने थोड़ा आंखों को जंचने वाला शेड चुना जिसमें उनकी सादगी उभर कर आई इस लहंगे के साथ जूलरी के नाम पर उन्होंने सिर्फ झुमके पहने पीले ब्रोकेड लहंगे के साथ अफसाना खान ने लेस लगा हुआ खूबसूरत दुपट्टा कैरी किया लेकिन चोली एक दम सिंपल कैरी की, जिसकी आस्तीन पर डिजाइन नजर आईं। इसी तरह हैवी लहंगे के साथ कम वर्क वाली चोली कैरी कर प्लस साइज ब्राइड कुछ अलग नजर आ सकती हैं।

यह भी पढ़े…आपके हथेली के निशान बताते हैं आपका भाग्य और स्वभाव, जाने इन निशानों का मतलब

मेहंदी वाला लुक
मेहंदी सेरेमनी के लिए अफसाना खान ने भारी भरकम कढ़ाई वाला लहंगा पसंद किया. साथ ही गोल्डन रंग के ब्लाउज के साथ लाल रंग का दुपट्टा कैरी किया। इस लुक में भी उन्होंने कम से कम ज्वैलरी कैरी करते हुए सिंपल स्टाइल ही रखा। एक हल्के नेकपीस और झुमकों के साथ इस लुक कंप्लीट किया।

यह भी पढ़े…शराब बंदी के पक्ष में शिवराज सरकार के ये मंत्री

शादी वाला लुक
शादी के दोनों लिबास काफी हैवी रहे, अफसाना खान ने हैवी ज्वैलरी और कपड़ों वाला लुक खास शादी के वक्त के लिए रखा, बाकी समय वो सिंपल दिखती रहीं जिसकी वजह से शादी के समय उनका अंदाज सबसे हट कर दिखा। फेरों के वक्त अफसाना खान ने पिंक कलर का गोटापत्ती वाला लहंगा चुना, शाम के वक्त वो ऑरेंज लहंगे में नजर आईं। माथे पर बड़ा सा मांग टीका, नाक में गोल बड़ी नथ, भारी झुमके और भारी नेकपीस के साथ अफसाना खान ने ये लुक पूरे किए।

यह भी पढ़े…शिवपुरी जिले में नहीं रुक रही राशन की कालाबाजारी, पुलिस ने जप्त किया क्विंटलों राशन

प्लस साइज ब्राइड्स के ध्यान रखने वाली बात
अफसाना खान के लुक्स देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्लस साइज को ज्यादा भड़कीले रंग चुनने की जगह थोड़ा लाइट लुक चुनना चाहिए. लहंगा चोली पर भी ज्यादा भारीभरकम वर्क न रखते हुए उन्हें सेमी हेवी वर्क वाले आउटफिट चुने जाने चाहिए साथ ही मेकअप में भी कटौती करना चाहिए ताकि सादगी नजर आए।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Amit Sengar
लेखक के बारे में
मुझे अपने आप पर गर्व है कि में एक पत्रकार हूँ। क्योंकि पत्रकार होना अपने आप में कलाकार, चिंतक, लेखक या जन-हित में काम करने वाले वकील जैसा होता है। पत्रकार कोई कारोबारी, व्यापारी या राजनेता नहीं होता है वह व्यापक जनता की भलाई के सरोकारों से संचालित होता है। वहीं हेनरी ल्यूस ने कहा है कि “मैं जर्नलिस्ट बना ताकि दुनिया के दिल के अधिक करीब रहूं।” View all posts by Amit Sengar
Follow Us :GoogleNews