बच्चों का Injection से डर हो जाएगा गायब, आजमाएं ये आसान उपाय

बच्चों का Injection से डर हो जाएगा गायब, आजमाएं ये आसान उपाय

जीवनशैली, डेस्क रिपोर्ट। ज्यादातर बच्चों को इंजेक्शन (Injection) से बहुत डर लगता है और इंजेक्शन दिलवाते समय वो बहुत ज्यादा ड्रामा भी करते हैं। हालांकि स्वास्थ्य के लिए कई बार इंजेक्शन लेना बहुत जरूरी हो जाता है और इसलिए बच्चों के साथ जबरदस्ती करनी पड़ती है और अलग-अलग के तरीके अपनाने पड़ते हैं। तो आइए जाने बच्चों को कैसे इंजेक्शन दिलवाते समय शांत रखा जाए और उनके अंदर से इंजेक्शन के डर को कैसे निकाला जाए।

यह भी पढ़े… बहुत खास है सावन का दूसरा सोमवार, जरूर करें ये काम, कभी नहीं होगी धन की कमी

ध्यान भटकाने से होगी आसानी 

बच्चों के अंदर से इंजेक्शन का डर निकालने के लिए सबसे कारगर तरीका ध्यान भटकाना होता है, इसके लिए आप उनसे बातें करना शुरू कर दें या फिर कुछ समय के लिए उनके हाथ में मोबाइल फोन पकड़ा दे। उन्हें कब इंजेक्शन लग गया, इसका पता भी उन्हें नहीं चलेगा।

यह भी पढ़े… SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर! कई बैंक अकाउंट हुए फ्रीज, अब नहीं हो पाएगा लेन-देन, जल्द करें ये काम

स्प्रे का इस्तेमाल और आपकी सीख करेगी काम

यदि आपका बच्चा इंजेक्शन से बहुत ज्यादा डर रहा है तो इसका मतलब यह है कि उनसे बातें करने की बहुत ज्यादा जरूरत है। बच्चे को इंजेक्शन लेने के फायदे बताएं और इसकी जरूरत को भी बताना ना भूले। दरअसल, बच्चे अपने दिमाग में इन्जेक्शन से जुड़े कुछ गलत धरनाएं बना लेते हैं। इसका समाधान आप उनसे बातचीत कर के कर सकते हैं, उन्हें स्वास्थ को लेकर जागरूक बनाए। आप चाहे तो बच्चें की कॉउन्सलिंग भी करवा सकते हैं।

एक प्रकार का स्प्रे आता है, जो बच्चों में इन्जेक्शन के दर्द हो कम करता है। यह इन्जेक्शन के डर से डील करने का सबसे आसान तरीका भी माना जाता है। यह स्प्रे एक प्रकार का ट्रॉपिकल एनस्थीसिया होता है, जो कुछ समय के लिए शरीर के एक भाग को सुन्न कर सकता है, जिससे दर्द भी कम होता है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। हम इन बातों का दावा नहीं करते। कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। 

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews