Hindi News

Healthy Juice : सुबह खाली पेट करें इन 4 जूस का सेवन, शरीर में होंगे ये गजब फायदे

Written by:Ayushi Jain
Published:
Last Updated:
Healthy Juice : सुबह खाली पेट करें इन 4 जूस का सेवन, शरीर में होंगे ये गजब फायदे

लाइफस्टाइल, डेस्क रिपोर्ट। जूस (Juice) का सेवन शरीर और सेहत दोनों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। क्योंकि जूस में काफी ज्यादा मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे सेहत काफी अच्छी रहती है। अक्सर जूस को खाली पेट पीने की सलाह दी जाती है। क्योंकि इसमें मौजूद कई पोषक तत्व होते हैं, जो कई बीमारियों से और कमजोरी से लड़ने में सहायता करते हैं।

हालांकि, बाजार में मिल रहे जूस से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है, क्योंकि वह जूस प्रेस नहीं होते हैं। इसलिए घर में कुछ खास जूस बनाकर उनका सेवन करने से आप कई सारी बीमारियों से बचने के साथ-साथ अपने शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त भी रख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वह कौन-कौन सी चीज है जो सुबह खाली पेट पीना चाहिए।

ये है वो 4 खास जूस –

juice

आपको बता दें, जूस में कई सारे विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं जो पाचन क्रिया को स्वस्थ और मजबूत बनाए रखते हैं। ऐसे में खाली पेट जूस पीने से कब्ज और पाचन से जुड़ी समस्याएं भी खत्म होती है। इससे कई सारी बीमारियों से निजात पाया जा सकता है।

तो सबसे पहले बात करते हैं अनार जूस की तो बता दे, रोजाना सुबह उठकर सबसे पहले अनार का जूस पीने से कब्ज की समस्या दूर होती है। इतना ही नहीं इसे इम्यूनिटी भी बढ़ती है। साथ ही जिन लोगों को एनीमिया की समस्या है वह भी इसके सेवन से दूर हो सकती है। इसलिए आप भी तो जाना खाली पेट अनार के जूस का सेवन कर इन सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

Must Read : इन 5 घरेलू नेचुरल कफ सिरप से पाए सूखी खांसी से छुटकारा, कभी नहीं होगा Dry cough

अब बात करते हैं आंवला जूस की तो रोजाना सुबह आंवला जूस खाली पेट पीने से आंखों के साथ-साथ पेट की समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। आंवले का जूस के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें कई सारे पोषक तत्व होते हैं, जो हमें बीमारियों से लड़ने में और बालों की समस्याओं से लड़ने में मदद करते हैं। आपको बता दें, आंवला में विटामिन बी कंपलेक्स, जिंक, विटामिन सी, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

लौकी का जूस डायट्री फाइबर से भरपूर माना जाता है। यह कब्ज के साथ-साथ काफी सारी समस्याओं से बचा सकता है। इससे आपका ब्लड प्रेशर की कंट्रोल में रहने के साथ-साथ हृदय रोग की समस्याओं से भी छुटकारा दिला सकता है। इस जूस के इस्तेमाल से आप अपना वजन भी जल्द से जल्द घटा सकते हैं।

एलोवेरा जूस हमारी सेहत और शरीर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। एलोवेरा में विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन b3 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इतना ही नहीं इसमें कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम भी काफी ज्यादा मात्रा में होते हैं। इसे रोजाना खाली पेट पीने से पेट की गर्मी दूर होती है। साथ ही कब और एसिडिटी की समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। एमपी ब्रेकिंग इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लें।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ayushi Jain
लेखक के बारे में
मुझे यह कहने की ज़रूरत नहीं है कि अपने आसपास की चीज़ों, घटनाओं और लोगों के बारे में ताज़ा जानकारी रखना मनुष्य का सहज स्वभाव है। उसमें जिज्ञासा का भाव बहुत प्रबल होता है। यही जिज्ञासा समाचार और व्यापक अर्थ में पत्रकारिता का मूल तत्त्व है। मुझे गर्व है मैं एक पत्रकार हूं। मैं पत्रकारिता में 4 वर्षों से सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया से लेकर प्रिंट मीडिया तक का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कंटेंट राइटिंग, कंटेंट क्यूरेशन, और कॉपी टाइपिंग में कुशल हूं। मैं वास्तविक समय की खबरों को कवर करने और उन्हें प्रस्तुत करने में उत्कृष्ट। मैं दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली से संबंधित विभिन्न विषयों पर लिखना जानती हूं। मैने माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन किया है। वहीं पोस्ट ग्रेजुएशन एमए विज्ञापन और जनसंपर्क में किया है। View all posts by Ayushi Jain
Follow Us :GoogleNews