Hindi News

Holi 2022: मनोकामना पूरी करेंगे होली के रंग, राशि अनुसार इन मंत्रों का करें जाप

Written by:Pooja Khodani
Published:
Last Updated:
Holi 2022: मनोकामना पूरी करेंगे होली के रंग, राशि अनुसार इन मंत्रों का करें जाप

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। होली के हर रंग(Holi Color 2022) का अपना अलग महत्व है। आप किस रंग से होली खेलते हैं वो तय करता है कि पूरे साल आपकी सुख, समृद्धि और सेहत कैसी रहेगी इसलिए अक्सर ज्योतिषी (Astrology) भी राशि अनुसार रंगों का चयन करने का सुझाव देते हैं। धन धान्य के लिए गुलाबी रंग से होली खेलें, सेहत के लिए लाल रंग चुनें।

यह भी पढ़े.. MP Weather: इन जिलों में आज तीव्र लू चलने का अलर्ट, 19 के बाद बदलेगा मौसम, छाएंगे बादल

शिक्षा पर ज्यादा जोर है तो पीले रंग या चंदन को होली के लिए चुनें। जल्दी विवाह करना चाहते हैं तो इस बार गुलाबी या हरे रंग से होली खेलें और करियर की फिक्र है तो होली की रंगीली छटा में नीला रंग जरूर शामिल करें।

रंग बनेंगे फलदायी

मनोकामनापूर्ति के लिए खास रंग से होली खेलने का आशय है कि वही रंग भगवान को भी अर्पित करें। होली पर भगवान को मनोरथ के अनुसार गुलाल चढ़ाएं। ऐसा करते हुए अगर अपनी राशि (Zodiac Sign) के अनुसार मंत्र का जाप भी करेंगे तो मनोरथ को और बल मिलेगा। आपको बताते हैं कि किस राशि के अनुसार कौन से मंत्र का जाप किया जाना चाहिए। मान्यता ये भी है कि उन मंत्रों के साथ भगवान का प्रिय रंग उन्हें अर्पित किया जाए तो लाभ दूना हो जाता है।

राशि अनुसार पढ़ें ये मंत्र

  • मेष राशि– मेष राशि वालों को ‘ॐ नमः भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करना है। इस मंत्र के साथ उन्हें भगवान को गुलाबी और पीला रंग अर्पित करना चाहिए।
  • वृषभ राशि- इस राशि के स्वामी शुक्र देव माने जाते हैं जिनका प्रिय रंग रजत है, लेकिन सिल्वर कलर भगवान को चढ़ाना ठीक नहीं है। हल्के नीले रंग भगवान को अर्पित करते हुए गायत्री मंत्र का जाप करना उचित होगा।
  • मिथुन राशि- ऊँ श्री क्षीं क्लीं मंत्र के जाप के साथ गुलाबी, पीला, हरा या नारंगी रंग भगवान को अर्पित करें।
  • कर्क राशि- चामुंडा मां के मंत्र के साथ इस राशि के जातकों को सफेद रंग भगवान को अर्पित करना चाहिए. इस राशि के जातक भावुक माने जाते हैं, इसलिए उन्हें हल्के रंगों का उपयोग करना चाहिए।
  • सिंह राशि- सिंह राशि का स्वामी भगवान सूर्य को माना जाता है, इसलिए इस राशि के लिए ब्राइट कलर्स का उपयोग करना ठीक माना गया है। हनुमान चालीसा या फिर गायत्री मंत्र का जाप करते हुए भगवान को चटख रंग अर्पित करें।
  • कन्या राशि- इस राशि के जातकों को होली पर भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करना चाहिए। ऊँ नमः नारायणाय मंत्र के साथ भगवान को हल्का हरा, गाबी या पीला रंग अर्पित करें।
  • तुला राशि- इर राशि के जातकों को भगवान कृष्ण का स्मरण करना है। ऊँ क्लीं कृष्णाय नमः के मंत्र का जाप करते हुए सिल्वर कलर अर्पित करना चाहिए।
  • वृश्चिक राशि- इस राशि का स्वामी मंगल है जो बहुत एनर्जी भी देते हैं। ज्यादा एनर्जी होने पर उसके दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं, इसलिए इस राशि के जातकों को सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए और हल्के रंग भगवान को अर्पित करना चाहिए।
  • धनु राशि- राशि स्वामी गुरू होने से इस राशि के लोग थोड़े संत प्रवृत्ति के भी हो सकते हैं, इन्हें गायत्री मंत्र का जाप करते हुए बैंगनी रंग से पूजन करना चाहिए।
  • मकर राशि- भगवान शिव या विष्णु का स्मरण करते हुए इस राशि के जातक आसमानी, नीला या फिरोजी रंग का गुलाल भगवान को चढ़ा सकते हैं, ऊँ नमः शिवाय या ऊँ नमः भगवते वासुदेवाय के जाप के साथ पूजन करें।
  • कुंभ राशि- इस राशि के जातकों को भगवान गणेश के मंत्र के साथ उनका पूजन करते हुए हरा रंग अर्पित करना चाहिए।
  • मीन राशि- ये सादगी पसंद राशि है, जिसे होली पर हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए फिर हल्के रंग चढ़ा कर पूजन करना चाहिए।

 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है, MP BREAKING NEWS किसी भी तरह की मान्यता-जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल लाने से पहले अपने ज्योतिषाचार्य या पंडित से संपर्क करें)

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews