Relationship tips : लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप निभाना है मुश्किल, ऐसे बनाए रिश्ते को मजबूत

Relationship tips : लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप निभाना है मुश्किल, ऐसे बनाए रिश्ते को मजबूत

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप (long distance relationship) को मजबूत बनाए रखने के लिए थोड़े ज्यादा एफर्ट चाहिए होते हैं। दोनों पार्टनर्स अगर अलग अलग जगह रह रहे हैं और उनके बीच दूरी अधिक है तो ये बात ध्यान रखना जरुरी है कि दूरी सिर्फ स्थानों में हो, दिल में नहीं। अगर आप भी ऐसे रिश्ते में हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ खास टिप्स।

Relationship tips : क्या करें अगर किसी और के प्रति आकर्षण महसूस हो तो

  • लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में सबसे कम होता है समय..जो एक दूसरे के साथ गुजारा जा सके। इसलिए कोशिश कीजिए कि भले ही मुलाकात न हो रही हो लेकिन मैसेज, फोन, वीडियो कॉल, ईमेल के जरिए एक दूसरे के साथ लगातार संपर्क में बने रहें।
  • इसमें कपल को रिश्ते की अहमियत समझ में आती है। जो भी चीज दूर हो उसके प्रति खास आकर्षण रहता है। इसलिए अपने रिश्ते की दूरी को इसकी कमी की बजाय खासियत बना लें।
  • संवाद बनाए रखिए। एक दूसरे से जुड़े रहने के लिए कम्युनिकेशन सबसे जरुरी है। अगर आप दो अलग शहरों में रह रहे हैं लेकिन आपके बीच अच्छा संवाद है तो ये दूरी कम खलेगी।
  • दूरी होती है तो एक दूसरे की अच्छाइयों विशेषताओं के प्रति अधिक ध्यान जाता है। अपने पार्टनर की अच्छाइयों को याद करें और उनके लिए सम्मान बनाए रखें।
  • लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में एक बड़ा खतरा है शक का उपजना। जब दोनों पार्टनर अलग अलग स्थानों पर होंगे तो दूसरे लोगों से दोस्ती होना या मिलना जुलना लगा रहेगा। ऐसे में विश्वास बनाए रखिए, अपने रिश्ते में शक को बिल्कुल जगह न दें।
  • अगर दोनों पार्टनर्स में किसी बात पर तकरार हो जाती है तो आमने सामने रहने की स्थिति में लंबी नाराजगी या अबोला चल जाता है। लेकिन लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में इस खामोशी य नाराजी को लंबा न खींचे।
  • आपका रिश्ता देह से अधिक दिल का है। क्योंकि मुलाकातें कम होती हैं इसलिए आप अपनी बॉन्डिंग को मजबूत बनाने के लिए वो हर काम कीजिए जो एक दूसरे को पसंद हो।
  • आप दोनों दूर हैं तो एक दूसरे के लिए कुछ न कुछ टोकन ऑफ लव दिखाते रहें। कोई गिफ्ट भेजिये। उनकी पसंद की फिल्म के टिकिट्स बुक कर दीजिए या फिर उनके लिए चॉकलेट्स ऑर्डर कर दें।
  • मिलने का उत्साह बनाए रखें। जब भी मिले तो दूरी की कमी को पूरा करें और एक दूसरे के साथ भरपूर वक्त गुजारें।
Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews