Hindi News

मध्य प्रदेश के आदिवासियों द्वारा बनाई जाने वाली महुआ शराब होगी हेरिटेज में शामिल

Published:
मध्य प्रदेश के आदिवासियों द्वारा बनाई जाने वाली महुआ शराब होगी हेरिटेज में शामिल

अलीराजपुर, यतेन्द्रसिंह सोलंकी। मध्‍यप्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र अलीराजपुर जिले के आदिवासी द्वारा निर्मित महुआ शराब अब इटली, इंग्लैंड, फ्रांस व अन्‍य देशो की शराब को टक्‍कर देगी। आपको बता दें महुआ का हेरीटेज प्‍लांट बनकर तैयार हो चुका है और अब टेस्‍टींग की जा रही है प्‍लांट की। गौरतलब है कि हर देश की अपनी एक हेरीटेज शराब है, जो कि उस देश की वह शराब पहचान है जैसे टकीला, व्हिस्‍की, रम आदि शराब के नाम से जानते हैं।

यह भी पढ़ें – Damoh News: कचोरा शॉपिंग सेंटर में मजदूर की रक्तरंजित लाश मिलने से फैली सनसनी

राजेश हेनरी, एडिशनल कमिशनर, आबकारी विभाग, भोपाल

अब भारत में भी देशी पद्धति से बनने वाली महुआ शराब विदेशो में पहचानी जाएगी। आपको बता दे कि दुनिया की नामी शराब जो कि किसी न किसी फल या अनाज से बनाई जाती है, लेकिन महुआ पहली एक ऐसी शराब होगी जो कि फूल से बनती है। मप्र सरकार के अनुदान से इस प्‍लांट को तैयार किया गया है और आदिवासी क्षेत्र के आदिवासी ही इस प्‍लांट को संचालित भी करेगे।

यह भी पढ़ें – फैमिली के हिसाब से कार की तलाश कर रहे तो मात्र 70,000 में घर ले आए Ertiga CNG, 26 KM माइलेज वाली कार

राघवेंद्र सिंह, कलेक्‍टर

जिससे की आदिवासीयो को रोजगार मिलेगा ओर वो सक्षम भी होंगे। इस महुआ शराब को इलाके के आदिवासी समूह ही विक्रय भी करेंगे। आदिवासी अलीराजपुर जिले में बनने वाली महुआ शराब अब प्रदेश या देश ही नहीं विदेशो में भी पहचानी जाएगी। इसके लिए आबकारी विभाग ने प्‍लानिग कर ली है। महुआ को हेरिटेज स्‍टेटस दिलाने के लिए अब इसकी ब्रांडिग के लिए इस शराब को एमपी टूरिस्‍म के होटलो,एसरपोर्ट व अन्‍य रेस्‍टोरेंट में भी देखा जाएगा।

यह भी पढ़ें – मध्यप्रदेश में रेप का एक और मामला, दिव्यांग ने साथी दिव्यांग पर लगाया बलात्कार का आरोप

वहीं यह शराब अन्‍य देशो की हरीटेज शराबो की श्रेणी में आ सकती है। देशी पद्धति से बनने वाली शराब पूरी तरह कुदरती रूप से तैयार की जाएगी। जिससे की यह शराब शरीर को ज्‍यादा हानी न पहुचा पाए। वहीं प्रशासन ने भी इस हेरीटेज प्‍लांट को लेकर तैयारीयां कर ली है। यह प्लांट 2 महीने के भीतर शुरू हो सकता है। शराब की लेबलिंग से लेकर उसकी बोटलिंग तक की तैयारीयां हो चुकी है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Ram Govind Kabiriya
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews